Judges 6:32 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
isaliye us din gidon ka nam yah kahakar yaroobbal rakha gaya, ki is ne jo bal kee vedee girai haai to is par bal ap vad vivad kar le..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
योआश ने कहा, “यदि गिदोन ने बाल की वेदी को गिराया तो बाल को उससे संघर्ष करने दो।” अत: उस दिन योआश ने गिदोन को एक नया नाम दिया। उसने उसे यरूब्बाल कहा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
अत: उस दिन से गिद्ओन का नाम यरूब-बअल पड़ा; अर्थात् ‘बअल उससे स्‍वयं बहस करे!’ क्‍योंकि गिद्ओन ने उसकी वेदी तोड़ी थी।
Hindi Bible HHBD
इसलिये उस दिन गिदोन का नाम यह कहकर यरूब्बाल रखा गया, कि इस ने जो बाल की वेदी गिराई है तो इस पर बाल आप वाद विवाद कर ले।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
इसलिये उस दिन गिदोन का नाम यह कहकर यरूब्बाल रखा गया, कि इसने जो बाल की वेदी गिराई है तो इस पर बाल आप वाद–विवाद कर ले।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
सो उस दिन योआश ने गिदोन को यरूबाल नाम दे दिया, जिसका मतलब है, “बाल ही उसका विरोध करे,” क्योंकि गिदोन ने बाल की वेदी गिरा दी थी.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
इसलिए उस दिन गिदोन का नाम यह कहकर यरूब्बाल रखा गया #, कि इसने जो बाल की वेदी गिराई है तो इस पर बाल आप वाद विवाद कर ले।