Judges 6:4 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
ajja tak chhavanee dal dalakar boomi kee upaj nash kar dalate the, aur israaeliyon ke liye n to kuchh bhojanavastu, aur n bhed-bakaree, aur n gaya-baail, aur n gadaha chhodte the.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
वे लोग उस प्रदेश में डेरे डालेते थे और उस फसल को नष्ट करते थे जो इस्राएल के लोग लगाते थे। अज्जा नगर के निकट तक के प्रदेश की इस्राएल के लोगों की फसल को वे लोग नष्ट करते थे। वे लोग इस्राएल के लोगों के खाने के लिये कुछ भी नहीं छोड़ते थे। वे उनके लिए भेड़, या पशु या गधे भी नहीं छोड़ते थे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
वे इस्राएली लोगों के विरुद्ध पड़ाव डालते और गाजा नगर तक उनके खेतों की उपज नष्‍ट कर देते थे। वे इस्राएलियों के लिए भोजन-वस्‍तु, भेड़, बैल और गधा भी नहीं छोड़ते थे।
Hindi Bible HHBD
अज्जा तक छावनी डाल डालकर भूमि की उपज नाश कर डालते थे, और इस्राएलियों के लिये न तो कुछ भोजनवस्तु, और न भेड़- बकरी, और न गाय- बैल, और न गदहा छोड़ते थे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
अज्जा तक छावनी डाल डालकर भूमि की उपज नष्‍ट कर डालते थे, और इस्राएलियों के लिये न तो कुछ भोजनवस्तु, और न भेड़–बकरी, और न गाय–बैल, और न गदहा छोड़ते थे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उनके विरुद्ध शिविर डालकर अज्जाह तक उनकी उपज को नष्ट कर देते थे. इस कारण इस्राएल में न तो भोजन सामग्री बची रह जाती थी, न भेड़ें, न बैल, न गधे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
गाज़ा तक छावनी डाल डालकर भूमि की उपज नाश कर डालते थे, और इस्राएलियों के लिये न तो कुछ भोजनवस्तु, और न भेड़-बकरी, और न गाय-बैल, और न गदहा छोड़ते थे।