Judges 7:11 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
ki ve kya kah rahe haai usake bad tujhe us chhavanee par chaddhai karane ka hiyav hoga. tab vah apane sevak foora ko sang le un hathaiyara-bandon ke pas jo chhavanee kee chhor par the utar gaya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
जब तुम मिद्यानी लोगों के डेरे के पास जाओ तो यह सुनो कि वे लोग क्या कह रहे हैं। जब तुम यह सुन लोगे कि वे क्या कह रहे हैं तब तुम उस डेरे पर आक्रमण करने से नहीं डरोगे।” इसलिए गिदोन और उसका नौकर फूरा दोनों शत्रु के डेरे की छोर पर पहुँचे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
वहाँ तू उनकी बातचीत सुनना कि वे क्या बातें करते हैं। तब तेरे हाथ मजबूत होंगे, और तू नीचे उतर कर उनके पड़ाव पर आक्रमण कर सकेगा।’ अतएव गिद्ओन अपने सेवक पूराह के साथ पड़ाव के सशस्त्र सैनिकों की सीमा-चौकी में गया।
Hindi Bible HHBD
कि वे क्या कह रहे है; उसके बाद तुझे उस छावनी पर चढ़ाई करने का हियाव होगा। तब वह अपने सेवक फूरा को संग ले उन हथियार- बन्दों के पास जो छावनी की छोर पर थे उतर गया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
कि वे क्या कह रहे हैं; उसके बाद तुझे उस छावनी पर चढ़ाई करने का साहस होगा।” तब वह अपने सेवक फूरा को संग ले उन हथियारबन्दों के पास जो छावनी के छोर पर थे उतर गया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
वहां जाकर सुनो कि वे क्या-क्या बातें कर रहे हैं. इससे तुम्हें हौसला मिलेगा कि तुम पड़ाव पर हमला कर सको.” सो गिदोन अपने सेवक पुराह को लेकर सेना के पड़ाव की सीमा चौकी पर जा पहुंचा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
कि वे क्या कह रहे हैं; उसके बाद तुझे उस छावनी पर चढ़ाई करने का हियाव होगा।” तब वह अपने सेवक फूरा को संग ले उन हथियार-बन्दों के पास जो छावनी के छोर पर थे उतर गया।