Judges 7:12 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
midhanee aur amalekee aur sab poorvee log to ttiiddayon ke saman bahut se tarai men faaile pade the aur unake untt samudrateer ke baloo ke kinakon ke saman ginatee se bahar the.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मिद्यानी, अमालेकी तथा पूर्व के अन्य सभी लोग उस घाटी में डेरा डाले थे। वहाँ वे इतनी बड़ी संख्या में थे कि टिड्डी—दल से प्रतीत होते थे। ऐसा प्रतीत हुआ कि उन लोगों के पास इतने ऊँट थे, जितने समुद्र के किनारे बालू के कण।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मिद्यानी, अमालेकी और पूर्व के निवासी असंख्‍य टिड्डी दल के सदृश घाटी में पड़ाव डाले हुए थे। उनके ऊंट, समुद्र तट के रेतकणों के समान असंख्‍य थे।
Hindi Bible HHBD
मिद्यानी और अमालेकी और सब पूर्वी लोग तो टिडि्डयों के समान बहुत से तराई में फैले पड़े थे; और उनके ऊंट समुद्रतीर के बालू के किनकों के समान गिनती से बाहर थे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
मिद्यानी और अमालेकी और सब पूर्वी लोग तो टिड्डियों के समान बहुत से तराई में फैले पड़े थे; और उनके ऊँट समुद्र तट की बालू के किनकों के समान गिनती से बाहर थे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इस समय मिदियानी, अमालेक तथा पूर्वी देशों से आए हुए सैनिक घाटी में अपनी-अपनी छावनियों में लेटे हुए थे. वे टिड्डी दल के समान अनगिनत थे. उनके ऊंट भी अनगिनत थे, जैसे सागर किनारे की रेत.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
मिद्यानी और अमालेकी और सब पूर्वी लोग तो टिड्डियों के समान बहुत से तराई में फैले पड़े थे; और उनके ऊँट समुद्र तट के रेतकणों के समान गिनती से बाहर थे।