Judges 7:17 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
fir us ne un se kaha, mujhe dekho, aur vaaisa hee karo suno, jab maain us chhavanee kee chhor par pahunchoo, tab jaaisa maain karoon vaaisa hee tum bhee karana.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तब गिदोन ने लोगों से कहा, “मुझे देखते रहो और जो मैं करुँ, वही करो। मेरे पीछे—पीछे शत्रु के डेरों की छोर तक चलो। जब मैं डेरे की छोर पर पहुँच जाऊँ, ठीक वही करो जो मैं करूँ।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
गिद्ओन ने उनसे कहा, ‘मुझे देखो। जैसा मैं करूँगा वैसा ही तुम करना। जब मैं पड़ाव की सीमा-चौकी पर पहुँचूँगा, तब जैसा मैं करूँगा वैसी ही तुम करना।
Hindi Bible HHBD
फिर उस ने उन से कहा, मुझे देखो, और वैसा ही करो; सुनो, जब मैं उस छावनी की छोर पर पहुंचूं, तब जैसा मैं करूं वैसा ही तुम भी करना।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
फिर उसने उनसे कहा, “मुझे देखो, और वैसा ही करो; सुनो, जब मैं उस छावनी के छोर पर पहुँचूँ, तब जैसा मैं करूँ वैसा ही तुम भी करना।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उसने उन्हें आदेश दिया, “मेरी ओर देखते रहना तथा वैसा ही करते जाना जैसा जैसा मैं करूंगा, और सुनो, जब मैं उनकी छावनी के पास पहुंचूंगा, तो जो मैं करूंगा, वही तुम भी करना.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
फिर उसने उनसे कहा, “मुझे देखो, और वैसा ही करो; सुनो, जब मैं उस छावनी की छोर पर पहुँचूँ, तब जैसा मैं करूँ वैसा ही तुम भी करना।