Judges 7:19 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
beechavale pahar ke aadi men jyonhee paharooon kee badalee ho gai thee tyoheen gidon apane sang ke sau purooshaen samet chhavanee kee chhor par gaya aur narasinge ko foonk diya aur apane hath ke ghadon ko tod dala.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इस प्रकार गिदोन और उसके साथ के सौ व्यक्ति शत्रु के डेरों की छोर पर आए। वे शत्रु के डेरे में उनके पहरेदारों की बदली के ठीक बाद आए। यह आधी रात को हुआ। गिदोन और उसके व्यक्तियों ने तुरहियों को बजाया तथा अपने घड़ों को फोड़ा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
पड़ाव की सीमा-चौकी पर रात के दूसरे पहर के आरम्भ में पहरेदार नियुक्त हुए ही थे कि गिद्ओन और उसके साथ एक सौ पुरुष वहाँ पहुँच गए। उन्होंने नरसिंघे फूँके और हाथ में रखे घड़ों को फोड़ दिया।
Hindi Bible HHBD
बीचवाले पहर के आदि में ज्योंही पहरूओं की बदली हो गई थी त्योहीं गिदोन अपने संग के सौ पुरूषों समेत छावनी की छोर पर गया; और नरसिंगे को फूंक दिया और अपने हाथ के घड़ों को तोड़ डाला।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
बीचवाले पहर के आरम्भ में ज्योंही पहरुओं की बदली हो गई थी त्योंही गिदोन अपने संग के सौ पुरुषों समेत छावनी के छोर पर गया; और नरसिंगे को फूँक दिया और अपने हाथ के घड़ों को तोड़ डाला।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इस कारण आधी रात को, जब उन्होंने पहरेदार चुने, गिदोन और उसके साथ के सौ व्यक्ति छावनी के पास पहुंच गए. उन्होंने नरसिंगे फूंके और अपने हाथों की मटकियों को फोड़ डाला.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
बीचवाले पहर के आरम्भ में जैसे ही पहरुओं की बदली हो गई थी वैसे ही गिदोन अपने संग के सौ पुरुषों समेत छावनी के छोर पर गया; और नरसिंगे को फूँक दिया और अपने हाथ के घड़ों को तोड़ डाला।