Judges 7:2 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tab yahova ne gidon se kaha, jo log tere sang haain ve itane haain ki maain midhaaniyon ko unake hath naheen kar sakata, naheen to israael yah kahakar mere virooddh apanee badai marane lage, ki ham apane hee bhujabal ke dara bache haain.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तब यहोवा ने गिदोन से कहा, “मैं तुम्हारे आदमियों की सहायता मिद्यानी लोगों को हराने के लिये करने जा रहा हूँ। किन्तु तुम्हारे पास इस काम के लिए आवश्यकता से अधिक व्यक्ति हैं। मैं नहीं चाहता कि इस्राएल के लोग मुझे भूल जायें और शेखी मारें कि उन्होंने स्वयं अपनी रक्षा की।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
प्रभु ने गिद्ओन से कहा, ‘तेरे साथ आवश्‍यकता से अधिक लोग हैं। इस कारण मैं मिद्यानियों को उनके हाथ में नहीं सौंप सकता। अन्‍यथा इस्राएली डींग मारेंगे कि उन्‍होंने अपने ही बल से स्‍वयं को मुक्‍त किया है।
Hindi Bible HHBD
तब यहोवा ने गिदोन से कहा, जो लोग तेरे संग हैं वे इतने हैं कि मैं मिद्यानियों को उनके हाथ नहीं कर सकता, नहीं तो इस्राएल यह कहकर मेरे विरूद्ध अपनी बड़ाई मारने लगे, कि हम अपने ही भुजबल के द्वारा बचे हैं।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब यहोवा ने गिदोन से कहा, “जो लोग तेरे संग हैं वे इतने हैं कि मैं मिद्यानियों को उनके हाथ नहीं कर सकता, नहीं तो इस्राएली यह कहकर मेरे विरुद्ध अपनी बड़ाई मारने लगेंगे कि हम अपने ही भुजबल के द्वारा बचे हैं।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
याहवेह ने गिदोन से कहा, “मिदियानियों को तुम्हारे वश में कर देने के उद्देश्य से तुम्हारे साथ के इन लोगों की संख्या बहुत अधिक है. ऐसा न हो इस्राएल अहंकार में यह डींग मारने लगे, ‘अपनी ही शक्ति से हमने छुटकारा प्राप्‍त किया है!’
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब यहोवा ने गिदोन से कहा, “जो लोग तेरे संग हैं वे इतने हैं कि मैं मिद्यानियों को उनके हाथ नहीं कर सकता, नहीं तो इस्राएल यह कहकर मेरे विरुद्ध अपनी बड़ाई मारने लगेंगे, कि हम अपने ही भुजबल के द्वारा बचे हैं।