Judges 7:20 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tab teenon jhundon ne naraasingon ko foonka aur ghadon ko tod dala aur apane apane baaen hath men mashaal aur daahine hath men foonkane ko narasinga liae huae chilla utte, yahova kee talavar aur gidon kee talavara.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तब गिदोन के तीनों दलों ने अपनी तुरहियाँ बजाईं और अपने घड़ों को फोड़ा। उसके लोग अपने बाँये हाथ में मशाल लिये और दाँये हाथ मे तुरहियाँ लिए हुए थे। जब वे लोग तुरहियाँ बजाते तो उद्घोष करते, “यहोवा के लिए तलवार, गिदोन के लिए तलवार।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तीनों दलों ने नरसिंघे फूँके और घड़ों को फोड़ दिया। उन्‍होंने बाएँ हाथ में मशाल ली और दाहिने हाथ में फूँकने के लिए नरसिंघा। वे चिल्‍लाने लगे, ‘प्रभु के लिए, गिद्ओन के लिए तलवार!’
Hindi Bible HHBD
तब तीनों झुण्डों ने नरसिंगों को फूंका और घड़ों को तोड़ डाला; और अपने अपने बाएं हाथ में मशाल और दहिने हाथ में फूंकने को नरसिंगा लिए हुए चिल्ला उठे, यहोवा की तलवार और गिदोन की तलवार।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब तीनों झुण्डों ने नरसिंगों को फूँका और घड़ों को तोड़ डाला; और अपने अपने बाएँ हाथ में मशाल और दाहिने हाथ में फूँकने को नरसिंगा लिए हुए चिल्‍ला उठे, ‘यहोवा की तलवार और गिदोन की तलवार।’
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जब तीनों दलों ने नरसिंगे फूंकते हुए अपनी-अपनी मटकियां फोड़ीं, उन्होंने मशालें अपने बाएं हाथ में तथा नाद करने के लिए नरसिंगे दाएं हाथ में पकड़े थे. उन्होंने नारा लगाया, “तलवार याहवेह के लिए और गिदोन के लिए.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब तीनों झुण्डों ने नरसिंगों को फूँका और घड़ों को तोड़ डाला; और अपने-अपने बाएँ हाथ में मशाल और दाहिने हाथ में फूँकने को नरसिंगा लिए हुए चिल्ला उठे, ‘यहोवा की तलवार और गिदोन की तलवार।’