Judges 7:22 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur unhon ne teen sau narasingon ko foonka, aur yahova ne aek aek puroosh kee talavar usake sangee par aur sab sena par chalavai to sena ke log sarera kee or betaashaitta tab aur tabbat ke pas ke abelamahola tak bhag gaae.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
जब गिदोन के तीन सौ व्यक्तियों ने अपनी तुरहियों को बजाया तो यहोवा ने मिद्यानी लोगों को परस्पर एक दूसरे को तलवारों से मरवाया। शत्रु की सेना उस बेतशित्ता नगर को भागी जो सरेरा नगर की ओर है। वे लोग उस आबेलमहोला नगर की सीमा तक भागे जो तब्बात नगर के निकट है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जब इस्राएलियों ने एक साथ तीन सौ नरसिंघे फूँके तब प्रभु ने मिद्यानी सैनिकों की तलवार उन्हीं के साथियों पर, समस्त मिद्यानी पड़ाव पर चला दी। वे सरेराह की ओर बेत-शिट्टाह तक और टब्बात के पास आबेल-महोलाह की सीमा तक भाग गए।
Hindi Bible HHBD
और उन्हों ने तीन सौ नरसिंगों को फूंका, और यहोवा ने एक एक पुरूष की तलवार उसके संगी पर और सब सेना पर चलवाई; तो सेना के लोग सरेरा की ओर बेतशित्ता तब और तब्बात के पास के आबेलमहोला तक भाग गए।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और उन्होंने तीन सौ नरसिंगों को फूँका, और यहोवा ने एक एक पुरुष की तलवार उसके संगी पर और सबसेना पर चलवाई; तो सेना के लोग सरेरा की ओर बेतशित्ता तक और तब्बात के पास के आबेल महोला तक भाग गए।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जब उन तीन सौ ने नरसिंगे फूंके, याहवेह ने मिदियानियों के हर एक सैनिक की तलवार उसके साथी पर चलवा दी; ऐसा सारी सेना में हो गया. सेना ज़ेरेराह के बेथ-शित्ताह तक भागती चली गई; और आगे तब्बाथ के निकट आबेल-मेहोलाह की सीमा तक.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और उन्होंने तीन सौ नरसिंगों को फूँका, और यहोवा ने एक-एक पुरुष की तलवार उसके संगी पर और सब सेना पर चलवाई; तो सेना के लोग सरेरा की ओर बेतशित्ता तक और तब्बात के पास के आबेल-महोला तक भाग गए।