Judges 7:25 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur unhon ne oreb aur jeb nam midhan ke do haakimon ko pakada aur oreb ko oreb nam chattan par, aur jeb ko jeb nam dakhras ke kund par ghaat kiya aur ve midhaaniyon ke peechhe pade aur oreb aur jeb ke sir yaradan ke par gidon ke pas le gaae..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
एप्रैम के लोगों ने मिद्यानी लोगों के दो प्रमुखों को पकड़ा। इन दोनों प्रमुखों का नाम ओरेब और जेब था। एप्रैम के लोगों ने ओरेब को ओरेब की चट्टान नामक स्थान पर मार डाला। उन्होंने जेब को जब दाखमधु के कुण्ड नामक स्थान पर मारा। एप्रैम के लोगों ने मिद्यानी लोगों का पीछा करना जारी रखा। किन्तु पहले उन्होंने ओरेब और जेब के सिरों को काटा और सिरों को गिदोन के पास ले गए। गिदोन यरदन नदी को पार करने वाले घाट पर था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उन्‍होंने मिद्यानियों का पीछा कर उनके दो सामन्‍तों, ओरेब और जएब को, पकड़ लिया। तत्‍पश्‍चात् उन्‍होंने ओरेब की चट्टान पर ओरेब को, और जएब नाम अंगूर पेरने के कोल्‍हू में जएब का वध कर दिया। वे ओरेब और जएब के सिर काटकर यर्दन नदी के उस पार गिद्ओन के पास ले गए।
Hindi Bible HHBD
और उन्हों ने ओरेब और जेब नाम मिद्यान के दो हाकिमों को पकड़ा; और ओरेब को ओरेब नाम चट्टान पर, और जेब को जेब नाम दाखरस के कुण्ड पर घात किया; और वे मिद्यानियों के पीछे पड़े; और ओरेब और जेब के सिर यरदन के पार गिदोन के पास ले गए।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और उन्होंने ओरेब और जेब नामक मिद्यान के दो हाकिमों को पकड़ा; और ओरेब को ओरेब नामक चट्टान पर, और जेब को जेब नामक दाखरस के कुण्ड पर घात किया; और वे मिद्यानियों के पीछे पड़े; और ओरेब और जेब के सिर यरदन के पार गिदोन के पास ले गए।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उन्होंने मिदियान के दो हाकिमों ओरेब तथा ज़ेब, को पकड़ लिया. जब वे मिदियानियों का पीछा कर रहे थे, ओरेब का वध ओरेब की चट्टान पर तथा ज़ेब का वध ज़ेब के दाख के कुंड पर कर दिया. उन्होंने यरदन पार से ओरेब तथा ज़ेब के सिर लाकर गिदोन के सामने रख दिए.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और उन्होंने ओरेब और जेब नाम मिद्यान के दो हाकिमों को पकड़ा; और ओरेब को ओरेब नामक चट्टान पर, और जेब को जेब नामक दाखरस के कुण्ड पर घात किया; और वे मिद्यानियों के पीछे पड़े; और ओरेब और जेब के सिर यरदन के पार गिदोन के पास ले गए।