Judges 7:4 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
fir yahova ne gidon se kaha, ab bhee log adhaik haain unhen sote ke pas neeche le chal, vahan maain unhen tere liye parakoonga aur jis jisake vishay men maain tujh se kahoo, ki yah tere sang chale, vah to tere sang chale aur jis jisake vishay me maain kahoo, ki yah tere sang n jaa, vah n jaae.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तब यहोवा ने गिदोन से कहा, “अब भी आवश्यकता से अधिक लोग हैं। इन लोगों को जल के पास ले जाओ और वहाँ मैं इनकी परीक्षा तुम्हारे लिये करूँगा। यदि मैं कहूँगा, ‘यह व्यक्ति तुम्हारे साथ जायेगा’ तो वह जायेगा। किन्तु यदि मैं कहूँगा, ‘यह व्यक्ति तुम्हारें साथ नहीं जाएगा।’ तो वह नहीं जाएगा।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
प्रभु ने गिद्ओन से कहा, ‘अब भी लोग अधिक हैं। उन्हें जलाशय के पास, नीचे ले जा। मैं वहाँ तेरे लिए उन्हें छाँटूँगा। जिस पुरुष के विषय में मैं तुझ से कहूँगा, “यह पुरुष तेरे साथ जाएगा”, तो वह तेरे साथ जाएगा। किन्तु जिस पुरुष के विषय में मैं तुझ से कहूँगा, “यह व्यक्ति तेरे साथ नहीं जाएगा”, तो वह तेरे साथ नहीं जाएगा।’
Hindi Bible HHBD
फिर यहोवा ने गिदोन से कहा, अब भी लोग अधिक हैं; उन्हें सोते के पास नीचे ले चल, वहां मैं उन्हें तेरे लिये परखूंगा; और जिस जिसके विषय में मैं तुझ से कहूं, कि यह तेरे संग चले, वह तो तेरे संग चले; और जिस जिसके विषय मे मैं कहूं, कि यह तेरे संग न जाए, वह न जाए।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
फिर यहोवा ने गिदोन से कहा, “अब भी लोग अधिक हैं; उन्हें सोते के पास नीचे ले चल, वहाँ मैं उन्हें तेरे लिये परखूँगा; और जिस जिसके विषय में मैं तुझ से कहूँ, ‘यह तेरे संग चले,’ वह तो तेरे संग चले; और जिस जिसके विषय में मैं कहूँ, ‘यह तेरे संग न जाए,’ वह न जाए।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
याहवेह ने गिदोन से कहा, “अब भी गिनती में ये लोग बहुत ज्यादा हैं. उन्हें जल के पास ले आओ कि मैं उन्हें वहां तुम्हारे लिए परख सकूं. मैं जिस किसी के विषय में कहूंगा, ‘यह जाएगा तुम्हारे साथ,’ वही तुम्हारे साथ जाएगा; किंतु जिस किसी के विषय में मैं यह कहूं ‘यह तुम्हारे साथ नहीं जाएगा,’ वह तुम्हारे साथ नहीं जाएगा.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
फिर यहोवा ने गिदोन से कहा, “अब भी लोग अधिक हैं; उन्हें सोते के पास नीचे ले चल, वहाँ मैं उन्हें तेरे लिये परखूँगा; और जिस जिसके विषय में मैं तुझ से कहूँ, ‘यह तेरे संग चले,’ वह तो तेरे संग चले; और जिस जिसके विषय में मैं कहूँ, ‘यह तेरे संग न जाए,’ वह न जाए।”