Judges 7:5 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tab vah unako sote ke pas neeche le gaya vahan yahova ne gidon se kaha, jitane kutte kee nai jeebh se panee chapad chapad karake peeaen unako alag rakh aur vaaisa hee unhen bhee jo ghauttne ttekakar peeaen.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इसलिए गिदोन लोगों को जल के पास ले गया। उस जल के पास यहोवा ने गिदोन से कहा, “इस प्रकार लोगों को अलग करोः जो व्यक्ति कुत्ते की तरह लपलप करके जल पीएंगे, वे एक वर्ग में होंगे। जो पीने के लिए झुकेंगे, दूसरे वर्ग में होंगे।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
अत: गिद्ओन इस्राएली लोगों को जलाशय के पास, नीचे ले गया। प्रभु ने गिद्ओन से कहा, ‘जो पुरुष कुत्ते के समान चपड़-चपड़ करते हुए जीभ से पानी पिएगा, उसे तू अलग करना। ऐसा ही उन पुरुषों के साथ करना, जो चुल्‍लु में पानी लेकर पानी पीने के लिए घुटनों के बल झुकेंगे।’
Hindi Bible HHBD
तब वह उनको सोते के पास नीचे ले गया; वहां यहोवा ने गिदोन से कहा, जितने कुत्ते की नाई जीभ से पानी चपड़ चपड़ करके पीएं उनको अलग रख; और वैसा ही उन्हें भी जो घुटने टेककर पीएं।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब वह उनको सोते के पास नीचे ले गया; वहाँ यहोवा ने गिदोन से कहा, “जितने कुत्ते के समान जीभ से पानी चपड़ चपड़ करके पीएँ उनको अलग रख; और वैसा ही उन्हें भी जो घुटने टेककर पीएँ।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इस प्रकार गिदोन उस सबको जल के निकट ले आया. याहवेह ने गिदोन को आदेश दिया, “तुम उन्हें, जो कुत्ते के समान जीभ से जल पिएंगे, उनसे अलग कर लेना, जो घुटने टेककर जल पिएंगे.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब वह उनको सोते के पास नीचे ले गया; वहाँ यहोवा ने गिदोन से कहा, “जितने कुत्ते की समान जीभ से पानी चपड़-चपड़ करके पीएँ उनको अलग रख; और वैसा ही उन्हें भी जो घुटने टेककर पीएँ।”