Judges 7:9 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
usee rat ko yahova ne us se kaha, ut, chhavanee par chaddhai kara kyonki maain use tere hath kar deta hoon.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
रात को यहोवा ने गिदोन से बातें कीं। यहोवा ने उससे कहा, “उठो गिदोन, लोगों के डेरों में जाओ, क्योंकि मैं तुम्हें उन लोगों को हराने दूँगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
प्रभु ने उसी रात गिद्ओन से कहा, ‘उठ और उतर कर मिद्यानियों के पड़ाव पर जा; क्‍योंकि मैंने उसको तेरे हाथ में सौंप दिया है।
Hindi Bible HHBD
उसी रात को यहोवा ने उस से कहा, उठ, छावनी पर चढ़ाई कर; क्योंकि मैं उसे तेरे हाथ कर देता हूं।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उसी रात यहोवा ने उससे कहा, “उठ, छावनी पर चढ़ाई कर; क्योंकि मैं उसे तेरे हाथ कर देता हूँ।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उसी रात याहवेह ने गिदोन को आदेश दिया, “उठो, जाकर पड़ाव पर हमला कर दो, क्योंकि मैंने उसे तुम्हारे अधीन कर दिया है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उसी रात को यहोवा ने उससे कहा, “उठ, छावनी पर चढ़ाई कर; क्योंकि मैं उसे तेरे हाथ कर देता हूँ।