Judges 8:1 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tab aepraaimee purooshaen ne gidane se kaha, too ne hamare sath aeesa bartav kyon kiya haai, ki jab too midhan se ladne ko chala tab ham ko naheen bulavaya? so unhon ne us se bada jhgada kiya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
एप्रैम के लोग गिदोन से रुष्ठ थे। जब एप्रैम के लोग गिदोन से मिले, उन्होंने गिदोन से पूछा, “तुमने हम लोगों के साथ ऐसा व्यवहार क्यों किया? जब तुम मिद्यानी लोगों के विरुद्ध लड़ने गए तो हम लोगों को क्यों नहीं बुलाया?” एप्रैम के लोग गिदोन पर क्रोधित थे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
एफ्रइम गोत्र के पुरुषों ने गिद्ओन से कहा, ‘आपने हमारे साथ यह कैसा व्यवहार किया? जब आप मिद्यानियों से युद्ध करने गए तब आपने हमें क्यों नहीं बुलाया?’ उन्होंने जोरदार शब्दों में उसकी भत्र्सना की।
Hindi Bible HHBD
तब एप्रैमी पुरूषों ने गिदाने से कहा, तू ने हमारे साथ ऐसा बर्ताव क्यों किया है, कि जब तू मिद्यान से लड़ने को चला तब हम को नहीं बुलवाया? सो उन्हों ने उस से बड़ा झगड़ा किया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब एप्रैमी पुरुषों ने गिदोन से कहा, “तू ने हमारे साथ ऐसा बर्ताव क्यों किया है कि जब तू मिद्यान से लड़ने को चला तब हम को नहीं बुलवाया?” अत: उन्होंने उससे बड़ा झगड़ा किया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
एफ्राईमवासियों ने गिदोन से कहा, “आपने हमारे साथ ऐसा व्यवहार क्यों किया?” आपने मिदियानियों से युद्ध के लिए अपने साथ चलने के लिए हमें आमंत्रित ही नहीं किया! वे गुस्से में गिदोन से विवाद करते रहे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब एप्रैमी पुरुषों ने गिदोन से कहा, “तूने हमारे साथ ऐसा बर्ताव क्यों किया है, कि जब तू मिद्यान से लड़ने को चला तब हमको नहीं बुलवाया #?” अतः उन्होंने उससे बड़ा झगड़ा किया।