Judges 8:14 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur sukkot ke aek javan puroosh ko pakadkar us se poochha, aur us ne sukkot ke satahattron haakimon aur vraddh logon ke pate likhvaye.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
गिदोन ने सुक्कोत के एक युवक को पकड़ा। गिदोन ने युवक से कुछ प्रश्न पूछे। युवक ने कुछ नाम गिदोन के लिए लिखे। युवक ने सुक्कोत के प्रमुखों और अग्रजों के नाम लिखे। उसने सतहत्तर व्यक्तियों के नाम दिये।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उसने सूक्कोत नगर के एक युवक को पकड़ा और उससे पूछताछ की। युवक ने गिद्ओन के लिए सूक्कोत नगर के नेताओं और धर्मवृद्धों के सभी नाम लिखे जो कुल सतहत्तर पुरुष थे।
Hindi Bible HHBD
और सुक्कोत के एक जवान पुरूष को पकड़कर उस से पूछा, और उस ने सुक्कोत के सतहत्तरों हाकिमों और वृद्ध लोगों के पते लिखवाये।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और सुक्कोत के एक जवान पुरुष को पकड़कर उससे पूछा, और उसने सुक्कोत के सतहत्तरों हाकिमों और वृद्ध लोगों के पते लिखवाये।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उसने सुक्कोथ के एक युवक को पकड़ा और उससे पूछताछ की. उस युवक ने उसे सुक्कोथ के शासकों तथा पुरनियों, कुल सतहत्तर व्यक्तियों के नाम लिख दिए.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और सुक्कोत के एक जवान पुरुष को पकड़कर उससे पूछा, और उसने सुक्कोत के सतहत्तरों हाकिमों और वृद्ध लोगों के पते लिखवाए।