Judges 8:15 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tab vah sukkot ke manushyon ke pas jakar kahane laga, jebah aur salmunna ko dekha, jinake vishay men tum ne yah kahakar mujhe chiddhaya tha, ki kya jebah aur salmunna abhee tere hath men haai, ki ham tere thke mande janon ko rottee den?
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तब गिदोन सुक्कोत नगर में आया। उसने नगर के लोगों से कहा, “जेबह और सल्मुन्ना यहाँ है। तुमने मेरा मजाक यह कहकर उड़ाया, ‘हम तुम्हारे थके सैनिकों के लिए भोजन क्यों दें। तुमने अभी तक जेबह और सल्मुन्ना को नहीं पकड़ा है।’”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तब गिद्ओन सूक्कोत नगर के निवासियों के पास आया। उसने उनसे कहा, ‘देखो, ये हैं जेबह और सल्मून्ना, जिनके विषय में तुमने मुझे ताना मारा था, और कहा था, “क्या जेबह और सल्मून्ना आपके हाथ में आ गए हैं, जिससे हम आपके थके-मांदे सैनिकों को भोजन दें?” ’
Hindi Bible HHBD
तब वह सुक्कोत के मनुष्यों के पास जाकर कहने लगा, जेबह और सल्मुन्ना को देखा, जिनके विषय में तुम ने यह कहकर मुझे चिढ़ाया था, कि क्या जेबह और सल्मुन्ना अभी तेरे हाथ में हैं, कि हम तेरे थके मान्दे जनों को रोटी दें?
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब वह सुक्कोत के मनुष्यों के पास जाकर कहने लगा, “जेबह और सल्मुन्ना को देखो, जिनके विषय में तुम ने यह कहकर मुझे चिढ़ाया था, कि क्या जेबह और सल्मुन्ना अभी तेरे हाथ में हैं कि हम तेरे थके–मान्दे जनों को रोटी दें?”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
फिर उधर पहुंचकर सुक्कोथवासियों से गिदोन ने कहा, “इन्हें देखो! ये हैं ज़ेबह और ज़लमुन्ना, जिनके विषय में तुमने मेरा मज़ाक उड़ाया था, ‘क्या ज़ेबह और ज़लमुन्ना तुम्हारे अधिकार में आ चुके हैं?’ ”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब वह सुक्कोत के मनुष्यों के पास जाकर कहने लगा, “जेबह और सल्मुन्ना को देखो, जिनके विषय में तुम ने यह कहकर मुझे चिढ़ाया था, कि क्या जेबह और सल्मुन्ना अभी तेरे हाथ में हैं, कि हम तेरे थके-माँदे जनों को रोटी दें?”