Judges 8:18 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
fir us ne jebah aur salmunna se poochha, jo manushy tum ne tabor par ghaat kiae the ve kaaise the? unhon ne uttr diya, jaaisa too vaaise hee ve bhee the arthata aek aek ka roop rajakumar ka sa tha.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
अब गिदोन ने जेबह और सल्मुन्ना से कहा, “तुमने ताबोर पर्वत पर कुछ व्यक्तियों को मारा। वे व्यक्ति किस तरह के थे?” जेबह और सल्मुन्ना ने उत्तर दिया, “वे व्यक्ति तुम्हारी तरह थे। उनमें से हर एक राजकुमार के समान था।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
गिद्ओन ने जेबह और सल्मून्ना से पूछा, ‘जिन मनुष्यों का वध तुमने ताबेर नगर में किया था, वे किसके समान थे?’ उन्होंने उत्तर दिया, ‘वे तुम्हारे समान थे। उनमें प्रत्येक पुरुष राजपुत्र के सदृश था।’
Hindi Bible HHBD
फिर उस ने जेबह और सल्मुन्ना से पूछा, जो मनुष्य तुम ने ताबोर पर घात किए थे वे कैसे थे? उन्हों ने उत्तर दिया, जैसा तू वैसे ही वे भी थे अर्थात् एक एक का रूप राजकुमार का सा था।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
फिर उसने जेबह और सल्मुन्ना से पूछा, “जो मनुष्य तुम ने ताबोर पर घात किए थे वे कैसे थे?” उन्होंने उत्तर दिया, “जैसा तू वैसे ही वे भी थे, अर्थात् एक एक का रूप राजकुमार का सा था।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब उसने ज़ेबह तथा ज़लमुन्ना से पूछा, “तुमने जिन व्यक्तियों की हत्या ताबोर में की थी, वे किस प्रकार के व्यक्ति थे?” उन्होंने उत्तर दिया, “आपके ही समान हर एक का रूप राजकुमार के समान था.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
फिर उसने जेबह और सल्मुन्ना से पूछा, “जो मनुष्य तुम ने ताबोर पर घात किए थे वे कैसे थे?” उन्होंने उत्तर दिया, “जैसा तू वैसे ही वे भी थे, अर्थात् एक-एक का रूप राजकुमार का सा था।”