Judges 8:22 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tab israael ke purooshaen ne gidon se kaha, too hamare upar prabhuta kar, too aur tera putra aur pota bhee prabhuta kare kyonki too ne ham ko midhan ke hath se chhudaya haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इस्राएल के लोगों ने गिदोन से कहा, “तुमने हम लोगों को मिद्यानी लोगों से बचाया। इसलिए हम लोगों पर शासन करो। हम चाहते हैं कि तुम, तुम्हारे पुत्र और तुम्हारे पौत्र हम लोगों पर शासन करें।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
इस्राएलियों ने गिद्ओन से कहा, ‘आपने हमें मिद्यानियों के हाथ से मुक्त किया है। इसलिए आप हम पर राज्य कीजिए, आपके पश्चात् आपके पुत्र-पौत्र भी वंशानुगत राज्य करें!’
Hindi Bible HHBD
तब इस्राएल के पुरूषों ने गिदोन से कहा, तू हमारे ऊपर प्रभुता कर, तू और तेरा पुत्रा और पोता भी प्रभुता करे; क्योंकि तू ने हम को मिद्यान के हाथ से छुड़ाया है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब इस्राएल के पुरुषों ने गिदोन से कहा, “तू हमारे ऊपर प्रभुता कर, तू और तेरा पुत्र और पोता भी प्रभुता करे; क्योंकि तू ने हम को मिद्यान के हाथ से छुड़ाया है।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इस्राएली प्रजा ने गिदोन से विनती की, “आप हम पर शासन कीजिए, आप दोनों—आप और आपका पुत्र—क्योंकि आपने हमें मिदियानियों से छुड़ाया है.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब इस्राएल के पुरुषों ने गिदोन से कहा, “तू हमारे ऊपर प्रभुता कर, तू और तेरा पुत्र और पोता भी प्रभुता करे; क्योंकि तूने हमको मिद्यान के हाथ से छुड़ाया है।”