Judges 8:24 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
fir gidon ne un se kaha, maain tum se kuchh mangata hoon arthata tum mujh ko apanee apanee loott men kee baaliyan do. ve to ishamaaelee the, is karan unakee baaliyan sone kee theen. unhon ne kaha, nishchay ham denge.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इस्राएल के लोगों ने जिन्हें हराया, उनमें कुछ इश्माएली लोग थे। इश्माएली लोग सोने की कान की बालियाँ पहनते थे। इसलिए गिदोन ने इस्राएल के लोगों से कहा, “मैं चाहता हूँ कि तुम मेरे लिये यह काम करो। मैं तुम में से हर एक से यह चाहता हूँ कि तुम लोगों ने युद्ध में जो पाया उसमें से एक—एक कान की बाली हमें दो।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
गिद्ओन ने उनसे आगे कहा, ‘मैं तुमसे एक निवेदन करता हूँ, प्रत्‍येक व्यक्‍ति अपनी लूट में से कानों की बालियाँ मुझे दे।’ (मिद्यानी इश्‍माएल के वंशज थे। वे कानों में सोने की बालियाँ पहनते थे।)
Hindi Bible HHBD
फिर गिदोन ने उन से कहा, मैं तुम से कुछ मांगता हूं; अर्थात् तुम मुझ को अपनी अपनी लूट में की बालियां दो। (वे तो इशमाएली थे, इस कारण उनकी बालियां सोने की थीं।) उन्हों ने कहा, निश्चय हम देंगे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
फिर गिदोन ने उनसे कहा, “मैं तुम से कुछ माँगता हूँ; अर्थात् तुम मुझ को अपनी अपनी लूट में की बालियाँ दो। (वे तो इश्माएली थे, इस कारण उनकी बालियाँ सोने की थीं।)
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
फिर भी गिदोन ने उनसे कहा, “आप में से हर एक से मेरी एक विनती है, अपनी लूट की सामग्री में से मुझे एक-एक बाली दे दो.” (इशमाएली कानों में सोने की बालियां पहनते थे.)
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
फिर गिदोन ने उनसे कहा, “मैं तुम से कुछ माँगता हूँ; अर्थात् तुम मुझ को अपनी-अपनी लूट में की बालियाँ # दो। (वे तो इश्माएली थे, इस कारण उनकी बालियाँ सोने की थीं।)”