Judges 8:25 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tab unhon ne kapada bichhakar us men apanee apanee loott men se nikalakar baaliyan dal deen.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
अत: इस्राएल के लोगों ने गिदोन से कहा, “जो तुम चाहते हो उसे हम प्रसन्नता से देंगे।” इसलिए उन्होंने भूमि पर एक अंगरखा बिछाया। हर एक व्यक्ति ने अंगरखे पर एक कान की बाली फेंकी।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उन्‍होंने कहा, ‘हम निश्‍चय ही अपनी लूट में से कानों की बालियाँ देंगे।’ उन्‍होंने एक चादर फैला दी। तब प्रत्‍येक व्यक्‍ति ने अपनी लूट में से कानों की बालियाँ निकालीं और उन्‍हें चादर पर डाल दिया।
Hindi Bible HHBD
तब उन्हों ने कपड़ा बिछाकर उस में अपनी अपनी लूट में से निकालकर बालियां डाल दीं।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उन्होंने कहा, “निश्‍चय हम देंगे। तब उन्होंने कपड़ा बिछाकर उसमें अपनी अपनी लूट में से निकालकर बालियाँ डाल दीं।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इस्राएलियों ने उससे कहा, “ये हम आपको ज़रूर देंगे.” इसके लिए उन्होंने एक कपड़ा बिछा दिया और हर एक व्यक्ति ने लूट में से एक-एक बाली वहां डाल दी.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उन्होंने कहा, “निश्चय हम देंगे।” तब उन्होंने कपड़ा बिछाकर उसमें अपनी-अपनी लूट में से निकालकर बालियाँ डाल दीं।