Judges 8:33 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
gidon ke marate hee israaelee fir gaa, aur vyabhaichaarinee kee nain bal devataon ke peechhe ho lia, aur balabareet ko apana devata man liya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
ज्योंही गिदोन मरा त्योंही इस्राएल के लोग फिर परमेश्वर के प्रति विश्वास रखने वाले न रहे। वे बाल का अनुसरण करने लगे। उन्होंने बालबरीत को अपना देवता बनाया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
गिद्ओन की मृत्‍यु के पश्‍चात् इस्राएली लोग पुन: भटक गए। वे लौटकर बअल देवता का अनुसरण करने लगे और यों प्रभु के प्रति वेश्‍या के सदृश विश्‍वासघात करने लगे। उन्‍होंने बअल-बरीत को अपना ईश्‍वर स्‍वीकार कर लिया।
Hindi Bible HHBD
गिदोन के मरते ही इस्राएली फिर गए, और व्यभिचारिणी की नाईं बाल देवताओं के पीछे हो लिए, और बालबरीत को अपना देवता मान लिया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
गिदोन के मरते ही इस्राएली फिर गए, और व्यभिचारिणी के समान बाल देवताओं के पीछे हो लिए, और बालबरीत को अपना देवता मान लिया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जैसे ही गिदोन का निधन हुआ, इस्राएल वंशजों ने बाल की उपासना करने के द्वारा याहवेह के प्रति व्यभिचार अर्थात् विश्वासघात का पाप किया. उन्होंने बाल-बेरिथ को अपने देवता के रूप में मान लिया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
गिदोन के मरते ही इस्राएली फिर गए, और व्यभिचारिणी के समान बाल देवताओं के पीछे हो लिए, और बाल-बरीत को अपना देवता मान लिया।