Judges 8:4 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tab gidon aur usake sang teenon sau puroosha, jo thke mande the taubhee khdedte hee rahe the, yaradan ke teer akar par ho gaae.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तब गिदोन और उसके तीन सौ व्यक्ति यरदन नदी पर आए और उसके दूसरे पार गए। किन्तु वे थके और भूखे थे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
गिद्ओन और उसके साथ तीन सौ पुरुष यर्दन नदी के तट पर आए। उन्होंने नदी को पार किया। वे थके-मांदे और भूखे थे।
Hindi Bible HHBD
तब गिदोन और उसके संग तीनों सौ पुरूष, जो थके मान्दे थे तौभी खदेड़ते ही रहे थे, यरदन के तीर आकर पार हो गए।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब गिदोन और उसके संगी तीन सौ पुरुष, जो थके–मान्दे थे तौभी खदेड़ते ही रहे थे, यरदन के किनारे आकर पार हो गए।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब गिदोन तथा उसके साथ के तीन सौ व्यक्ति यरदन तट पर पहुंचे और उन्होंने यरदन नदी पार की. वे पीछा करते हुए बहुत ही थक चुके थे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब गिदोन और उसके संग तीन सौ पुरुष, जो थके-माँदे थे तो भी खदेड़ते ही रहे थे, यरदन के किनारे आकर पार हो गए।