Judges 8:7 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
gidon ne kaha, jab yahova jebah aur salmunna ko mere hath men kar dega, tab maain is bat ke karan tum ko jangal ke katteele aur bichchoo pedon se nuchavaunga.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तब गिदोन ने कहा, “तुम लोग हमें भोजन नहीं दोगे। यहोवा मुझे जेबह और सल्मुन्ना को पकड़ने में सहायता करेगा। उसके बाद मैं यहाँ लौटूँगा और मरुभूमि के काँटो एवं कटीली झाड़ीयों से तुम्हारी चमड़ी उधेड़ूँगा।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तब गिद्ओन ने कहा, ‘ठीक! जब प्रभु जेबह और सल्‍मून्ना को मेरे हाथ में सौंप देगा, तब मैं लौटूँगा और निर्जन प्रदेश के कांटों और कंटीली झाड़ियों के साथ तुम्‍हारे शरीर को रौदूँगा।’
Hindi Bible HHBD
गिदोन ने कहा, जब यहोवा जेबह और सल्मुन्ना को मेरे हाथ में कर देगा, तब मैं इस बात के कारण तुम को जंगल के कटीले और बिच्छू पेड़ों से नुचवाऊंगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
गिदोन ने कहा, “जब यहोवा जेबह और सल्मुन्ना को मेरे हाथ में कर देगा, तब मैं इस बात के कारण तुम को जंगल के कटीले और बिच्छू पेड़ों से नुचवाऊँगा।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
ठीक है, “गिदोन ने उनसे कहा, जब याहवेह ज़ेबह तथा ज़लमुन्‍ना को मेरे वश कर देंगे, तब मैं तुम्हारे शरीरों को जंगली कंटीली झाड़ियों तथा कांटों में रौंद दूंगा.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
गिदोन ने कहा, “जब यहोवा जेबह और सल्मुन्ना को मेरे हाथ में कर देगा, तब मैं इस बात के कारण तुम को जंगल के कटीले और बिच्छू पेड़ों से नुचवाऊँगा।”