Judges 9:2 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
shakem ke sab manushyon se yah poochho, ki tumhare liye kya bhla haai? kya yah ki yaroobbal ke sattr putra tum par prabhuta karen? va yah ki aek hee puroosh tum par prabhuta kare? aur yah bhee smaran rakho ki maain tumhara had mans hoon.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“शकेम नगर के प्रमुखों से यह प्रश्न पूछो: ‘यरूब्बाल के सत्तर पुत्रों से आप लोगों का शासित होना अच्छा है या किसी एक ही व्यक्ति से शासित होना? याद रखो, मैं तुम्हारा सम्बन्धी हूँ।’”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
‘कृपया, आप शकेम नगर के सब प्रमुख नागरिकों से यह प्रश्न पूछिए: “कौन-सी बात तुम्हारे लिए लाभदायक है: यरूब्बअल के सत्तर पुत्रों का तुम पर शासन करना अथवा एक पुत्र का शासन करना?” आप यह भी स्मरण रखिए कि मैं आप ही का रक्त और मांस हूँ।’
Hindi Bible HHBD
शकेम के सब मनुष्यों से यह पूछो, कि तुम्हारे लिये क्या भला है? क्या यह कि यरूब्बाल के सत्तर पुत्रा तुम पर प्रभुता करें? वा यह कि एक ही पुरूष तुम पर प्रभुता करे? और यह भी स्मरण रखो कि मैं तुम्हारा हाड़ मांस हूं।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“शकेम के सब मनुष्यों से यह पूछो, ‘तुम्हारे लिये क्या भला है? क्या यह कि यरूब्बाल के सत्तर पुत्र तुम पर प्रभुता करें? या यह कि एक ही पुरुष तुम पर प्रभुता करे?’ और यह भी स्मरण रखो कि मैं तुम्हारा हाड़–माँस हूँ।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“शेकेम के सारे अगुओं के सामने आप मुझे बताइए, ‘क्या बेहतर है, यरूबाल के सत्तर पुत्र आप पर शासन करें या सिर्फ एक व्यक्ति?’ आप लोग यह न भूलें कि मैं आपकी ही हड्डी और आपका ही मांस हूं.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“शेकेम के सब मनुष्यों से यह पूछो, ‘तुम्हारे लिये क्या भला है? क्या यह कि यरूब्बाल के सत्तर पुत्र तुम पर प्रभुता करें?’ या कि एक ही पुरुष तुम पर प्रभुता करे? और यह भी स्मरण रखो कि मैं तुम्हारा हाड़ माँस हूँ।”