Judges 9:28 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tab aebed ke putra gal ne kaha, abeemelek kaun haai? shakem kaun haai ki ham usake adhaeen rahen? kya vah yaroobbal ka putra naheen? shakem ke pita hamor ke logon ke to adhaeen ho, parantu hame usake adhaeen kyon rahen?
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तब एबेद के पुत्र गाल ने कहा, “हम लोग शकेम के व्यक्ति हैं। हम अबीमेलेक की आज्ञा क्यों मानें? वह अपने को क्या समझता है? यह ठीक है कि अबीमेलेक यरुब्बाल के पुत्रों में से एक है और अबीमेलेक ने जबूल को अपना अधिकारी बनाया, यह ठीक है? हमें अबीमेलेक की आज्ञा नहीं माननी चाहिए। हमें हमोर के लोगों की आज्ञा माननी चाहिए। (हमोर शकेम का पिता था।)
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
एबद के पुत्र गअल ने कहा, ‘अबीमेलक कौन है? शकेम के निवासी हम कौन हैं, जो अबीमेलक की सेवा करें? क्‍या यह सच नहीं है कि यरूब्‍बअल के पुत्र और उसके मुख्‍य शासनाधिकारी जबूल ने शकेम के नगर-पिता हमोर के लोगों की सेवा की थी? तब हम क्‍यों उसकी सेवा करें?
Hindi Bible HHBD
तब एबेद के पुत्रा गाल ने कहा, अबीमेलेक कौन है? शकेम कौन है कि हम उसके अधीन रहें? क्या वह यरूब्बाल का पुत्रा नहीं? शकेम के पिता हमोर के लोगों के तो अधीन हो, परन्तु हमे उसके अधीन क्यों रहें?
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब एबेद के पुत्र गाल ने कहा, “अबीमेलेक कौन है? शकेम कौन है कि हम उसके अधीन रहें? क्या वह यरूब्बाल का पुत्र नहीं? क्या जबूल उसका सेनानायक नहीं? शकेम के पिता हमोर के लोगों के तो अधीन हो, परन्तु हम उसके अधीन क्यों रहें।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब एबेद के पुत्र गाअल ने कहा, “कौन होता है अबीमेलेक, और कौन होता है शेकेम, कि हम इनकी सेवा करें? क्या वह यरूबाल का पुत्र नहीं, क्या ज़बुल उसका सहायक नहीं? हां, शेकेम के पिता हामोर के साथियों की सेवा अवश्य करो, किंतु हम भला अबीमेलेक की सेवा क्यों करें?
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब एबेद के पुत्र गाल ने कहा, “अबीमेलेक कौन है? शेकेम कौन है कि हम उसके अधीन रहें? क्या वह यरूब्बाल का पुत्र नहीं? क्या जबूल उसका सेनानायक नहीं? शेकेम के पिता हमोर के लोगों के तो अधीन हो, परन्तु हम उसके अधीन क्यों रहें?