Judges 9:3 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tab usake mamaon ne shakem ke sab manushyon se aeesee hee baten kaheen aur unhon ne yah sochakar ki abeemelek to hamara bhai haai apana man usake peechhe laga diya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
अबीमेलेक के मामाओं ने शकेम के प्रमुखों से बात की और उनसे वह प्रश्न किया। शकेम के प्रमुखों ने अबीमेलेक का अनुसरण करने का निश्चय किया। प्रमुखों ने कहा, “आखिरकार वह हमारा भाई है।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उसके मामाओं ने उसकी ओर से ये बातें शकेम नगर के सब प्रमुख नागरिकों से पूछीं। प्रमुख नागरिकों ने अबीमेलक का अनुसरण करने का निश्‍चय किया। उन्‍होंने कहा, ‘अबीमेलक ही हमारा भाई है।’
Hindi Bible HHBD
तब उसके मामाओं ने शकेम के सब मनुष्यों से ऐसी ही बातें कहीं; और उन्हों ने यह सोचकर कि अबीमेलेक तो हमारा भाई है अपना मन उसके पीछे लगा दिया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब उसके मामाओं ने शकेम के सब मनुष्यों से ऐसी ही बातें कहीं; और उन्होंने यह सोचकर कि अबीमेलेक तो हमारा भाई है अपना मन उसके पीछे लगा दिया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उसकी माता के भाइयों ने उसकी यह बात शेकेम के अगुओं के सामने दोहरा दी. वे अबीमेलेक का अनुसरण करने के लिए तैयार हो गए. उनका विचार था, “वह हमारा ही संबंधी है.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब उसके मामाओं ने शेकेम के सब मनुष्यों से ऐसी ही बातें कहीं; और उन्होंने यह सोचकर कि अबीमेलेक तो हमारा भाई है अपना मन उसके पीछे लगा दिया।