Judges 9:31 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur us ne abeemelek ke pas chhpaike dooton se kahala bheja, ki aebed ka putra gal aur usake bhai shakem men ake nagaravalon ko tera virodha karane ko usaka rahe haain.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
जबूल ने अबीमेलेक के पास अरुमा नगर में दूतों को भेजा। सन्देश यह है: “एबेद का पुत्र गाल और इस के भाई शकेम नगर में आए हैं और तुम्हारे लिये कठिनाई उत्पन्न कर रहे हैं। गाल पूरे नगर को तुम्हारे विरूद्ध कर रहा है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उसने अबीमेलक के पास अरुमाह नगर में दूत भेजे। उसने कहा, ‘देखिए गअल बेन-एबद और उसके भाई-बन्धु शकेम नगर में आए हुए हैं। वे नगर को आपके विरुद्ध भड़का रहे हैं।
Hindi Bible HHBD
और उस ने अबीमेलेक के पास छिपके दूतों से कहला भेजा, कि एबेद का पुत्रा गाल और उसके भाई शकेम में आके नगरवालों को तेरा विरोध करने को उसका रहे हैं।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और उस ने अबीमेलेक के पास छिपके दूतों से कहला भेजा, “एबेद का पुत्र गाल और उसके भाई शकेम में आ के नगरवालों को तेरा विरोध करने को भड़का रहे हैं।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उसने तोरमाह नगर को अबीमेलेक के पास अपने दूत भेजे. संदेश यह था: “देखिए, एबेद का पुत्र गाअल तथा उसके संबंधी शेकेम आ गए हैं. यहां वे नगर को आपके विरुद्ध उकसा रहे हैं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और उसने अबीमेलेक के पास छिपके दूतों से कहला भेजा, “एबेद का पुत्र गाल और उसके भाई शेकेम में आ के नगरवालों को तेरा विरोध करने को भड़का रहे हैं।