Judges 9:48 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tab vah apane sab sangiyon samet salamon nam pahad par chaddh gaya aur hath men kulhadee le pedon men se aek dalee kattee, or use uttakar apane kandho par rakh lee. aur apane sangavalon se kaha ki jaaisa tum ne mujhe karate dekha vaaisa hee tum bhee jhttpatt karo.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इसलिए अबीमेलेक और उसके सभी लोग सलमोन पर्वत पर गए। अबीमेलेक ने एक कुल्हाड़ी ली और उसने कुछ शाखाएँ काटीं। उसने उन शाखाओं को अपने कंधों पर रखा। तब उसने अपने साथ के आदमियों से कहा “जल्दी करो, जो मैंने किया है, वही करो।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
अत: अबीमेलक अपने सब लोगों के साथ सल्‍मोन पर्वत पर चढ़ा। उसने अपने हाथ में एक कुल्‍हाड़ी ली, और पेड़ की एक शाखा काटी। अबीमेलक ने उसको उठाया, और अपने कन्‍धे पर रखा। तब उसने अपने साथ के लोगों से कहा, “जैसा तुमने मुझे करते हुए देखा है, वैसा ही तुम अविलम्‍ब करो।’
Hindi Bible HHBD
तब वह अपने सब संगियों समेत सलमोन नाम पहाड़ पर चढ़ गया; और हाथ में कुल्हाड़ी ले पेड़ों में से एक डाली काटी, ओर उसे उठाकर अपने कन्धे पर रख ली। और अपने संगवालों से कहा कि जैसा तुम ने मुझे करते देखा वैसा ही तुम भी झटपट करो।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब वह अपने सब संगियों समेत सलमोन नामक पहाड़ पर चढ़ गया; और हाथ में कुल्हाड़ी ले पेड़ों में से एक डाली काटी, और उसे उठाकर अपने कन्धे पर रख ली। और अपने संगवालों से कहा, “जैसा तुम ने मुझे करते देखा वैसा ही तुम भी झटपट करो।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
वहां अबीमेलेक ने कुल्हाड़ी लेकर वृक्ष की एक शाखा काटी, उसे अपने कंधे पर उठा लिया और अपने साथ के सैनिकों को आदेश दिया, “जैसा तुमने मुझे करते देखा है, तुम भी वैसा ही करो.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब वह अपने सब संगियों समेत सल्मोन नामक पहाड़ पर चढ़ गया; और हाथ में कुल्हाड़ी ले पेड़ों में से एक डाली काटी, और उसे उठाकर अपने कंधे पर रख ली। और अपने संगवालों से कहा, “जैसा तुम ने मुझे करते देखा वैसा ही तुम भी झटपट करो।”