Judges 9:54 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tab us ne jhtt apane haathaiyaron ke ddhonevale javan ko bulakar kaha, apanee talavar kheenchakar mujhe mar dal, aeesa n ho ki log mere vishay men kahane paae, ki usako aek sree ne ghaat kiya. tab usake javan ne talavar bhonk dee, aur vah mar gaya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
अबीमेलेक ने शीघ्रता से अपने उस नौकर से कहा जो उसके शस्त्र ले चल रहा था, “अपनी तलवार निकालो और मुझे मार डालो। मैं चाहता हूँ कि तुम मुझे मार डालो जिससे लोग यह न कहें, कि ‘एक स्त्री ने अबीमेलेक को मार डाला।’” इसलिए नौकर ने अबीमेलेक में अपनी तलवार घुसेड़ दी और अबीमेलेक मर गया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
अबीमेलक ने अपने शस्‍त्र-वाहक युवक को अविलम्‍ब बुलाया, और उससे कहा, ‘ऐसा न हो कि लोग मेरे विषय में यह कहें, “अबीमेलक का वध एक स्‍त्री ने किया”, इसलिए तू अपनी तलवार खींच और मुझे मार डाल।’ तब अबीमेलक के शस्‍त्र-वाहक युवक ने उसके शरीर में तलवार बेध दी, और अबीमेलक मर गया।
Hindi Bible HHBD
तब उस ने झट अपने हथियारों के ढोनेवाले जवान को बुलाकर कहा, अपनी तलवार खींचकर मुझे मार डाल, ऐसा न हो कि लोग मेरे विषय में कहने पाएं, कि उसको एक स्त्री ने घात किया। तब उसके जवान ने तलवार भोंक दी, और वह मर गया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब उसने झट अपने हथियारों के ढोनेवाले जवान को बुलाकर कहा, “अपनी तलवार खींचकर मुझे मार डाल, ऐसा न हो कि लोग मेरे विषय में कहने पाएँ ‘उसको एक स्त्री ने घात किया’।” तब उसके जवान ने तलवार भोंक दी, और वह मर गया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उसने तुरंत अपने युवा हथियार ढोनेवाले को बुलाकर आदेश दिया, “अपनी तलवार निकालो और आज़ाद करो मुझे इस स्थिति से, ताकि मेरे संबंध में यह न कहा जाए: ‘एक स्त्री ने उसकी हत्या कर दी.’ ” सो उस युवा ने उसे तलवार से बेध दिया, उसकी मृत्यु हो गई.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब उसने झट अपने हथियारों के ढोनेवाले जवान को बुलाकर कहा, “अपनी तलवार खींचकर मुझे मार डाल, ऐसा न हो कि लोग मेरे विषय में कहने पाएँ, ‘उसको एक स्त्री ने घात किया।’” तब उसके जवान ने तलवार भोंक दी, और वह मर गया।