Judges 9:57 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur shakem ke purooshaen ke bhee sab dushtt kam parameshvar ne unake sir par lautta dia, aur yaroobbal ke putra yotam ka shaap un par ghatt gaya..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
परमेश्वर ने शकेम नगर के लोगों को भी उनके द्वारा किये गए पाप का दण्ड दिया। इस प्रकार योताम ने जो कहा, सत्य हुआ। (योताम यरुब्बाल का सबसे छोटा पुत्र था। यरुब्बाल गिदोन था।)
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
इसके अतिरिक्‍त जो बुराई शकेम नगर के लोगों ने की थी, उसको भी परमेश्‍वर ने उन्‍हीं के सिर लौटा दिया! यरूब्‍बअल के पुत्र योताम का श्राप भी उन पर पड़ा।
Hindi Bible HHBD
और शकेम के पुरूषों के भी सब दुष्ट काम परमेश्वर ने उनके सिर पर लौटा दिए, और यरूब्बाल के पुत्रा योताम का शाप उन पर घट गया।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और शकेम के पुरुषों के भी सब दुष्‍ट काम परमेश्‍वर ने उनके सिर पर लौटा दिए, और यरूब्बाल के पुत्र योताम का शाप उन पर घट गया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इसके अलावा परमेश्वर ने शेकेम निवासियों की सारी दुष्टता का भी बदला ले लिया, और यरूबाल के पुत्र योथाम का शाप उनके सिर पर आ पड़ा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और शेकेम के पुरुषों के भी सब दुष्ट काम परमेश्वर ने उनके सिर पर लौटा दिए, और यरूब्बाल के पुत्र योताम का श्राप उन पर घट गया।