Lamentations 1:11 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
usake sab nivasee karahate huae bhojanavastu ddoonddh rahe haain unhon ne apana praan bachan ke liaee apanee manabhavanee vastuen bechakar bhojan mol liya haai. he yahova, drashtti kar, aur dhyan se dek, kyonaki maain tuchchh ho gai hoo.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यरूशलेम के सभी लोग कराह रहे हैं, उसके सभी लोग खाने की खोज में है। वे खाना जुटाने को अपने मूल्यवान वस्तुयें बेच रहे हैं। वे ऐसा करते हैं ताकि उनका जीवन बना रहे। यरूशलेम कहता है, “देख यहोवा, तू मुझको देख! देख, लोग मुझको कैसे घृणा करते है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
अब उसके सब निवासी कराहते हुए भोजन की तलाश में भटक रहे हैं। वे अपने प्राण बचाने के लिए बहुमूल्‍य वस्‍तुओं के बदले में भोजन खरीद रहे हैं। ‘हे प्रभु, मेरे कष्‍ट को देख, मुझ पर ध्‍यान दे! क्‍योंकि मैं कितनी तिरस्‍कृत हो गई हूं।’
Hindi Bible HHBD
उसके सब निवासी कराहते हुए भोजनवस्तु ढूंढ़ रहे हैं; उन्हों ने अपना प्राण बचान के लिऐ अपनी मनभावनी वस्तुएं बेचकर भोजन मोल लिया है। हे यहोवा, दृष्टि कर, और ध्यान से देख, क्योंकि मैं तुच्छ हो गई हूँ।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उसके सब निवासी कराहते हुए भोजनवस्तु ढूँढ़ रहे हैं; उन्होंने अपना प्राण बचाने के लिये अपनी मनभावनी वस्तुएँ बेचकर भोजन मोल लिया है। हे यहोवा, दृष्‍टि कर, और ध्यान से देख, क्योंकि मैं तुच्छ हो गई हूँ।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उसके सभी नागरिक कराहते हुए भोजन की खोज कर रहे हैं; वे अपनी मूल्यवान वस्तुओं का विनिमय भोजन के लिए कर रहे हैं, कि उनमें शक्ति का संचार हो सके. “याहवेह, देखिए, ध्यान से देखिए, क्योंकि मैं घृणा का पात्र हो चुकी हूं.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उसके सब निवासी कराहते हुए भोजनवस्तु ढूँढ़ रहे हैं; उन्होंने अपना प्राण बचाने के लिये अपनी मनभावनी वस्तुएँ बेचकर भोजन मोल लिया है। हे यहोवा, दृष्टि कर, और ध्यान से देख, क्योंकि मैं तुच्छ हो गई हूँ।