Lamentations 1:13 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
us ne upar se meree haaddiyon men ag lagai haai, aur ve us se bhsm ho gai us ne mere paairon ke liye jal lagaya, aur mujh ko ulatta faer diya haai us ne aeesa kiya ki maain tyagee hui see aur rog se lagatar nirbal rahatee hoo.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यहोवा ने ऊपर से आग को भेज दिया और वह आग मेरी हड्डियों के भीतर उतरी। उसने मेरे पैरों के लिये एक फंदा फेंका। उसने मुझे दूसरी दिशा में मोड़ दिया है। उसने मुझे वीरान कर डाला है। सारे दिन मैं रोती रहती हूँ।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
‘उसने ऊपर से आग फेंकी, और उसको मेरी हड्डियों तक उतार दिया। उसने मेरे पैरों के लिए जाल फैलाया, और मुझे चित्त कर दिया। उसने मुझे उजाड़ दिया; मैं दिन भर मूर्च्‍छित पड़ी रही।
Hindi Bible HHBD
***
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उसने ऊपर से मेरी हड्डियों में आग लगाई है, और वे उस से भस्म हो गईं; उस ने मेरे पैरों के लिये जाल लगाया, और मुझ को उलटा लौटा दिया है; उस ने ऐसा किया कि मैं त्यागी हुई–सी और रोग से लगातार निर्बल रहती हूँ।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“उच्च स्थान से याहवेह ने मेरी अस्थियों में अग्नि लगा दी, यह अग्नि उन पर प्रबल रही. मेरे पैरों के लिए याहवेह ने जाल बिछा दिया और उन्होंने मुझे लौटा दिया. उन्होंने मुझे सारे दिन के लिए, निर्जन एवं मनोबल विहीन कर दिया है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उसने ऊपर से मेरी हड्डियों में आग लगाई है, और वे उससे भस्म हो गईं; उसने मेरे पैरों के लिये जाल लगाया, और मुझ को उलटा फेर दिया है; उसने ऐसा किया कि मैं त्यागी हुई सी और रोग से लगातार निर्बल रहती हूँ # ।