Lamentations 1:14 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
us ne jooae kee rassaiyon kee nai mere aparadhaen ko apane hath se kasa haai us ne unhen battkar meree gardan par chaddhaya, aur mera bal ghatta diya haai jinaka maain samhana bhee naheen kar sakatee, unheen ke vash men yahova ne mujhe kar diya haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“मेरे पाप मुझ पर जुए के समान कसे गये। यहोवा के हाथों द्वारा मेरे पाप मुझ पर कसे गये। यहोवा का जुआ मेरे कन्धों पर है। यहोवा ने मुझे दुर्बल बना दिया है। यहोवा ने मुझे उन लोगों को सौंपा जिनके सामने मैं खड़ी नहीं हो सकती।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
‘मेरे अपराधों का जूआ मुझ पर रखा गया; स्वयं प्रभु ने अपने हाथ से रस्सी के सदृश मेरे अपराधों को बुना है। जूआ मेरी गर्दन पर बांधा गया; स्वामी ने मेरी शक्ति क्षीण कर दी, और मुझे उन लोगों के हाथ में सौंप दिया जिनका सामना मैं नहीं कर सकती।
Hindi Bible HHBD
उस ने जूए की रस्सियों की नाई मेरे अपराधों को अपने हाथ से कसा है; उस ने उन्हें बटकर मेरी गर्दन पर चढ़ाया, और मेरा बल घटा दिया है; जिनका मैं साम्हना भी नहीं कर सकती, उन्हीं के वश में यहोवा ने मुझे कर दिया है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उसने जूए की रस्सियों के समान मेरे अपराधों को अपने हाथ से कसा है; उस ने उन्हें बटकर मेरी गर्दन पर चढ़ाया, और मेरा बल घटा दिया है; जिनका मैं सामना भी नहीं कर सकती, उन्हीं के वश में यहोवा ने मुझे कर दिया है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“मेरे अपराध मुझ पर ही जूआ बना दिए गए हैं; उन्हें तो याहवेह ने गूंध दिया है. वे मेरे गले पर आ पड़े हैं, मेरे बल को उन्होंने विफल कर दिया है. याहवेह ने मुझे उनके अधीन कर दिया है, मैं जिनका सामना करने में असमर्थ हूं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उसने जूए की रस्सियों की समान मेरे अपराधों को अपने हाथ से कसा है; उसने उन्हें बटकर मेरी गर्दन पर चढ़ाया, और मेरा बल घटा दिया है; जिनका मैं सामना भी नहीं कर सकती, उन्हीं के वश में यहोवा ने मुझे कर दिया है।