Lamentations 1:15 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
yahova ne mere sab parakramee purushaen ko tuchchh jana us ne niyat parva ka prachar karake logon ko mere viruddh bulaya ki mere javanon ko pees dalen yahooda kee kumaree kanya ko yahova ne mano kolhoo men pera haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“यहोवा ने मेरे सभी वीर योद्धा नकार दिये। वे वीर योद्धा नगर के भीतर थे। यहोवा ने मेरे विरुद्ध में फिर एक भीड़ भेजी, वह मेरे युवा सैनिक को मरवाने उन लोगों को लाया था। यहोवा ने मेरे अंगूर गरठ में कुचल दिये। वह गरठ यरूशलेम की कुमारियों का होता था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
‘मुझ में निवास करनेवाले सब योद्धाओं को स्वामी ने मौत के घाट उतार दिया। स्वामी ने मेरे विरुद्ध ऐसे दल को बुलाया जिसने मेरे जवानों को रौंद डाला। स्वामी ने यहूदा प्रदेश की कुंआरी कन्या को पेर दिया, जैसे रस-कुण्ड में अंगूर पेरा जाता है।
Hindi Bible HHBD
यहोवा ने मेरे सब पराक्रमी पुरूषों को तुच्छ जाना; उस ने नियत पर्व का प्रचार करके लोगों को मेरे विरूद्ध बुलाया कि मेरे जवानों को पीस डालें; यहूदा की कुमारी कन्या को यहोवा ने मानो कोल्हू में पेरा है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
यहोवा ने मेरे सब पराक्रमी पुरुषों को तुच्छ जाना; उस ने नियत पर्व का प्रचार करके लोगों को मेरे विरुद्ध बुलाया कि मेरे जवानों को पीस डाले; यहूदा की कुमारी कन्या को यहोवा ने मानो कोल्हू में पेरा है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“प्रभु ने मेरे सभी शूर योद्धाओं को अयोग्य घोषित कर दिया है; जो हमारी सेना के अंग थे, उन्होंने मेरे विरुद्ध एक ऐसा दिन निर्धारित कर दिया है जब वह मेरे युवाओं को कुचल देंगे. प्रभु ने यहूदिया की कुंवारी कन्या को ऐसे कुचल दिया है, जैसे रसकुंड में द्राक्षा कुचली जाती है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
यहोवा ने मेरे सब पराक्रमी पुरुषों को तुच्छ जाना; उसने नियत पर्व का प्रचार करके लोगों को मेरे विरुद्ध बुलाया कि मेरे जवानों को पीस डाले; यहूदा की कुमारी कन्या को यहोवा ने मानो कुण्ड में पेरा है।