Lamentations 2:12 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
ve apanee apanee mata se rokar kahate haai, ann aur dakhmadha kahan haain? ve nagar ke chaukon men ghaayal kiae huae manushy kee nai moochchhirt hokar apane praan apanee apanee mata kee god men chhodte haain.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
वे बच्चे बिलखते हुए अपनी माँओं से पूछते हैं, “कहाँ है माँ, कुछ खाने को और पीने को” वे यह प्रश्न ऐसे पूछते हैं जैसे जख्मी सिपाही नगर के गलियों में गिरते प्राणों को त्यागते, वे यह प्रश्न पूछते हैं। वे अपनी माँओं की गोद में लेटे हुए प्राणों को त्यागते हैं।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
बालक अपनी-अपनी मां से पूछते हैं, ‘रोटी और अंगूर-रस कहाँ है?’ वे घायलों की तरह मूर्च्छित होकर नगर के चौराहों पर गिर जाते हैं, वे अपनी मांओं की गोद में प्राण त्याग देते हैं।
Hindi Bible HHBD
वे अपनी अपनी माता से रोकर कहते हैं, अन्न और दाखमधु कहां हैं? वे नगर के चौकों में घायल किए हुए मनुष्य की नाई मूर्च्छित होकर अपने प्राण अपनी अपनी माता की गोद में छोड़ते हैं।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
वे अपनी अपनी माता से रोकर कहते हैं, अन्न और दाखमधु कहाँ हैं? वे नगर के चौकों में घायल किए हुए मनुष्य के समान मूर्च्छित होकर अपने प्राण अपनी अपनी माता की गोद में छोड़ते हैं।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
वे अपनी-अपनी माताओं के समक्ष रोकर कह रहे हैं, “कहां है हमारा भोजन, कहां है हमारा द्राक्षारस?” वे नगर की गली में घायल योद्धा के समान पड़े हैं, अपनी-अपनी माताओं की गोद में पड़े हुए उनका जीवन प्राण छोड़ रहे है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
वे अपनी-अपनी माता से रोकर कहते हैं, अन्न और दाखमधु कहाँ हैं? वे नगर के चौकों में घायल किए हुए मनुष्य के समान मूर्छित होकर अपने प्राण अपनी-अपनी माता की गोद में छोड़ते हैं।