Lamentations 2:14 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tere bhvishyadvktaon ne darshan ka dava karake tujh se vyarth aur moorkhta kee baten kahee haain unhon ne tera adharma pragatt naheen kiya, naheen to teree vradhauai n hone patee parantu unhon ne tujhe vyarth ke aur jootte vachan bataae. jo tere liye desh se nikal diae jane ka karan hue.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तेरे नबियों ने तेरे लिये दिव्य दर्शन लिये थे। किन्तु वे सभी व्यर्थ झूठे सिद्ध हुए। तेरे पापों के विरुद्ध उन्होंने उपदेश नहीं दिये। उन्होंने बातों को सुधारने का जतन नहीं किया। उन्होंने तेरे लिये उपदेशों का सन्देश दिया, किन्तु वे झूठे सन्देश थे। तुझे उनसे मूर्ख बनाया गया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जो दर्शन तेरे नबियों ने तेरे लिए देखे थे, वे सफेद झूठ थे। उन्होंने तेरा अधर्म तुझ पर प्रकट नहीं किया, अन्यथा तू बन्दिगी बनकर निर्वासित न होती। तेरे नबियों ने तेरे लिए ऐसी नबुवतें कीं, जो झूठी और भ्रामक थीं।
Hindi Bible HHBD
तेरे भविष्यद्वक्ताओं ने दर्शन का दावा करके तुझ से व्यर्थ और मूर्खता की बातें कही हैं; उन्हों ने तेरा अधर्म प्रगट नहीं किया, नहीं तो तेरी व्रधुआई न होने पाती; परन्तु उन्हों ने तुझे व्यर्थ के और झूठे वचन बताए। जो तेरे लिये देश से निकाल दिए जाने का कारण हुए।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तेरे भविष्यद्वक्ताओं ने दर्शन का दावा करके तुझ से व्यर्थ और मूर्खता की बातें कही हैं; उन्होंने तेरा अधर्म प्रगट नहीं किया, नहीं तो तेरी बँधुआई न होने पाती; परन्तु उन्होंने तुझे व्यर्थ के और झूठे वचन बताए! जो तेरे लिये देश से निकाल दिए जाने का कारण हुए।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तुम्हारे भविष्यवक्ताओं ने तुम्हारे लिए व्यर्थ तथा झूठा प्रकाशन देखा है; उन्होंने तुम्हारी पापिष्ठता को प्रकाशित नहीं किया, कि तुम्हारी समृद्धि पुनःस्थापित हो जाए. किंतु वे तुम्हारे संतोष के लिए ऐसे प्रकाशन प्रस्तुत करते रहें, जो व्यर्थ एवं भ्रामक थे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तेरे भविष्यद्वक्ताओं ने दर्शन का दावा करके तुझ से व्यर्थ और मूर्खता की बातें कही हैं; उन्होंने तेरा अधर्म प्रगट नहीं किया, नहीं तो तेरी बँधुआई न होने पाती; परन्तु उन्होंने तुझे व्यर्थ के और झूठे वचन बताए। जो तेरे लिये देश से निकाल दिए जाने का कारण हुए।