Lamentations 2:21 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
sadkon men ladke aur booddhe donon boomi par pade haain meree kumariyan aur javan log talavar se gir gaae haain too ne kop karane ke din unhen ghaat kiya too ne nitturata ke sath unaka vadha kiya haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
नवयुवक और वृद्ध, नगर की गलियों में धरती पर पड़े रहें। मेरी युवा स्त्रियाँ, पुरुष और युवक तलवार के धार उतारे गये थे। हे यहोवा, तूने अपने क्रोध के दिन पर उनका वध किया है! तूने उन्हें बिना किसी करुणा के मारा है!
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
‘सड़कों की धूल में वृद्धों और बच्चों के शव पड़े हैं। मेरे युवक और युवतियाँ तलवार से मौत के घाट उतार दिए गए। प्रभु, तूने अपने प्रकोप-दिवस पर उनका वध कर दिया; तूने निर्दयतापूर्वक उनको मार डाला।
Hindi Bible HHBD
सड़कों में लड़के और बूढ़े दोनों भूमि पर पड़े हैं; मेरी कुमारियां और जवान लोग तलवार से गिर गए हैं; तू ने कोप करने के दिन उन्हें घात किया; तू ने निठुरता के साथ उनका वध किया है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
सड़कों में लड़के और बूढ़े दोनों भूमि पर पड़े हैं; मेरी कुमारियाँ और जवान लोग तलवार से गिर गए हैं; तू ने कोप करने के दिन उन्हें घात किया; तू ने निष्ठुरता के साथ उनका वध किया है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“सड़क की धूलि में युवाओं एवं वृद्धों के शव पड़े हुए हैं; मेरे युवक, युवतियों का संहार तलवार से किया गया है. अपने कोप-दिवस में आपने उनका निर्दयतापूर्वक संहार कर डाला है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
सड़कों में लड़के और बूढ़े दोनों भूमि पर पड़े हैं; मेरी कुमारियाँ और जवान लोग तलवार से गिर गए हैं; तूने कोप करने के दिन उन्हें घात किया; तूने निष्ठुरता के साथ उनका वध किया है।