Lamentations 2:3 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
us ne krodha men akar israael ke seeng ko jad se katt dala haai us ne shatra ke samhane unakee sahayata karane se apana daahina hath kheench liya he us ne charon or bhsm karatee hui lau kee nai yakoob ko jala diya haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यहोवा ने क्रोध में भर कर के इस्राएल की सारी शक्ति उखाड़ फेंकी। उसने इस्राएल के ऊपर से अपने दाहिना हाथ उठा लिया है। उसने ऐसा उस घड़ी में किया था जब शत्रु उस पर चढ़ा था। वह याकूब में धधकती हुई आग सा भड़की। वह एक ऐसी आग थी जो आस—पास का सब कुछ चट कर जाती है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
प्रभु ने अपनी क्रोधाग्‍नि में इस्राएल राष्‍ट्र की शक्‍ति के प्रतीक सींग को काट दिया, उसने शत्रु के आक्रमण के समय अपना दाहिना हाथ इस्राएली सेना से खींच लिया। उसने याकूब राष्‍ट्र में अग्‍नि प्रज्‍वलित की, जिसने चारों ओर सब को भस्‍म कर दिया।
Hindi Bible HHBD
उस ने क्रोध में आकर इस्राएल के सींग को जड़ से काट डाला है; उस ने शत्रु के साम्हने उनकी सहायता करने से अपना दहिना हाथ खींच लिया हे; उस ने चारों ओर भस्म करती हुई लौ की नाई याकूब को जला दिया है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उस ने क्रोध में आकर इस्राएल के सींग को जड़ से काट डाला है; उस ने शत्रु के सामने उनकी सहायता करने से अपना दाहिना हाथ खींच लिया है; उस ने चारों ओर भस्म करती हुई लौ के समान याकूब को जला दिया है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उन्होंने उग्र क्रोध में इस्राएल के समस्त बल को निरस्त कर दिया है. उन्होंने उनके ऊपर से अपना सुरक्षा देनेवाला दायां हाथ खींच लिया है, जब शत्रु उनके समक्ष आ खड़ा हुआ था. वह याकोब में प्रचंड अग्नि बन जल उठे जिससे उनके निकटवर्ती सभी कुछ भस्म हो गया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उसने क्रोध में आकर इस्राएल के सींग को जड़ से काट डाला है #; उसने शत्रु के सामने उनकी सहायता करने से अपना दाहिना हाथ खींच लिया है; उसने चारों ओर भस्म करती हुई लौ के समान याकूब को जला दिया है।