Lamentations 2:9 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
usake faattk boomi men dhay gaae haai, unake bedon ko us ne todkar nash kiya. usake raja aur hakim anyajaatiyon men rahane ke karan vyavastharaahit ho gaae haai, aur usake bhvishyadvkta yahova se darshan naheen pate haain.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यरूशलेम के दरवाजे टूट कर धरती पर बैठ गये। द्वार के सलाखों को तोड़कर उसने तहस—नहस कर दिया। उसके ही राजा और उसकी राजकुमारियाँ आज दूसरे लोगों के बीच है। उनके लिये आज कोई शिक्षा ही नहीं रही। यरूशलेम के नबी भी यहोवा से कोई दिव्य दर्शन नहीं पाते।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उसके प्रवेश-द्वार भूमि में धंस गए; प्रभु ने उसकी अर्गलाएँ टुकड़े-टुकड़े कर दीं। उसका राजा और प्रशासक विदेशी राष्‍ट्रों में निर्वासित हैं। व्‍यवस्‍था की मान्‍यता नहीं रहीं; नबियों को प्रभु की ओर से दर्शन नहीं मिलता।
Hindi Bible HHBD
उसके फाटक भूमि में धय गए हैं, उनके बेड़ों को उस ने तोडकर नाश किया। उसके राजा और हाकिम अन्यजातियों में रहने के कारण व्यवस्थारहित हो गए हैं, और उसके भविष्यद्वक्ता यहोवा से दर्शन नहीं पाते हैं।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उसके फाटक भूमि में धस गए हैं, उनके बेड़ों को उस ने तोड़कर नष्‍ट किया। उसके राजा और हाकिम अन्यजातियों में रहने के कारण व्यवस्थारहित हो गए हैं, और उसके भविष्यद्वक्‍ता यहोवा से दर्शन नहीं पाते हैं।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उसके प्रवेश द्वार भूमि में धंस गए; उन्होंने उसकी सुरक्षा छड़ों को तोड़कर नष्ट कर दिया है. उसके राजा एवं शासक अब राष्ट्रों में हैं, नियम-व्यवस्था अब शून्य रह गई है, अब उसके भविष्यवक्ताओं को याहवेह की ओर से प्रकाशन प्राप्‍त ही नहीं होता.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उसके फाटक भूमि में धस गए हैं, उनके बेंड़ों को उसने तोड़कर नाश किया। उसके राजा और हाकिम अन्यजातियों में रहने के कारण व्यवस्थारहित हो गए हैं, और उसके भविष्यद्वक्ता यहोवा से दर्शन नहीं पाते हैं।