Lamentations 4:11 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
yahova ne apanee pooree jalajalahatt pragatt kee, us ne apana kop bahut hee bhdkaya aur siyyon men aeesee ag lagai jis se usakee nev tak bhsm ho gai he.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यहोवा ने अपने सब क्रोध का प्रयोग किया; अपना समूचा क्रोध उसने उंडेल दिया। सिय्योन में जिसने आग भड़कायी, सिय्योन की नीवों को नीचे तक जला दिया था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तब प्रभु ने अपना पूरा क्रोध ढाह दिया; उसने क्रोधाग्‍नि की वर्षा की; उसने सियोन में आग लगा दी, जिसने उसकी नींव तक भस्‍म कर दी।
Hindi Bible HHBD
यहोवा ने अपनी पूरी जलजलाहट प्रगट की, उस ने अपना कोप बहुत ही भड़काया; और सिरयोन में ऐसी आग लगाई जिस से उसकी नेव तक भस्म हो गई हे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
यहोवा ने अपनी पूरी जलजलाहट प्रगट की, उस ने अपना कोप बहुत ही भड़काया; और सिय्योन में ऐसी आग लगाई जिस से उसकी नींव तक भस्म हो गई है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
याहवेह ने अपने कोप का प्रवाह पूर्णतः निर्बाध छोड़ दिया. उन्होंने अपना भड़का कोप उंडेल दिया और फिर उन्होंने ज़ियोन में ऐसी अग्नि प्रज्वलित कर दी, जिसने इसकी नीवों को ही भस्म कर दिया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
यहोवा ने अपनी पूरी जलजलाहट प्रगट की, उसने अपना कोप बहुत ही भड़काया; और सिय्योन में ऐसी आग लगाई जिससे उसकी नींव तक भस्म हो गई है।