Lamentations 4:21 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
he aedom kee putrae, too jo uj desh men rahatee haai, hashairt t aur anaandait raha parantu yah kattora tujh tak bhee pahunchega, aur too manavalee hokar apane ap ko nanga karegee.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
एदोम के लोगों, प्रसन्न रहो और आनन्दित रहो! हे ऊज के निवासियों, प्रसन्न रहो! किन्तु सदा याद रखो, तुम्हारे पास भी यहोवा के क्रोध का प्याला आयेगा। जब तुम उसे पिओगे, धुत्त हो जाओगे और स्वयं को नंगा कर डालोगे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
ओ एदोम देश की राजधानी, ओ ऊज देश में रहनेवाली! तू यरूशलेम के पतन से आनन्‍दित है; आनन्‍द मना! पर स्‍मरण रख! तेरा भी पतन होगा, विनाश का प्‍याला तू भी पियेगी; तू मदमस्‍त होगी, और अपनी नग्‍नता का प्रदर्शन करेगी।
Hindi Bible HHBD
हे एदोम की पुत्री, तू जो ऊज देश में रहती है, हर्षित और आनन्दित रह; परन्तु यह कटोरा तुझ तक भी पहुंचेगा, और तू मनवाली होकर अपने आप को नंगा करेगी।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
हे एदोम की पुत्री, तू जो ऊज देश में रहती है, हर्षित और आनन्दित रह; परन्तु यह कटोरा तुझ तक भी पहुँचेगा, और तू मतवाली होकर अपने आप को नंगा करेगी।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
एदोम की पुत्री, तुम, जो उज़ देश में निवास करती हो, हर्षोल्लास में मगन हो जाओ. प्याला तुम तक भी पहुंचेगा; तुम मदोन्मत्त होकर पूर्णतः निर्वस्त्र हो जाओगी.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
हे एदोम की पुत्री, तू जो ऊस देश में रहती है, हर्षित और आनन्दित रह; परन्तु यह कटोरा तुझ तक भी पहुँचेगा, और तू मतवाली होकर अपने आपको नंगा करेगी।