Leviticus 1:11 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur vah usako yahova ke age vedee kee uttravalee alang par baali kare aur haroon ke putra jo yajak haain ve usake lohoo ko vedee kee charon alangon par chhdiken.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
उस व्यक्ति को वेदी के उत्तर की ओर यहोवा के सामने पशु को मारना चाहिए। हारून के याजक पुत्रों को वेदी के चारों ओर खून छिड़कना चाहिए।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
वह उसको प्रभु के सम्मुख वेदी के उत्तरी भाग में बलि करेगा। पुरोहित, हारून के पुत्र, उसके रक्त को वेदी के चारों ओर छिड़केंगे।
Hindi Bible HHBD
और वह उसको यहोवा के आगे वेदी की उत्तरवाली अलंग पर बलि करे; और हारून के पुत्रा जो याजक हैं वे उसके लोहू को वेदी की चारों अलंगों पर छिड़कें।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और वह उसको यहोवा के आगे वेदी के उत्तरी ओर बलि करे; और हारून के पुत्र जो याजक हैं वे उसके लहू को वेदी के चारों ओर छिड़कें।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
वह उसका वध याहवेह के सामने वेदी के उस ओर करे, जो उत्तरी दिशा की ओर है, और अहरोन के पुत्र, जो पुरोहित हैं, इसके रक्त को वेदी के चारों ओर छिड़क दें.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और वह उसको यहोवा के आगे वेदी के उत्तरी ओर बलि करे; और हारून के पुत्र जो याजक हैं वे उसके लहू को वेदी के चारों ओर छिड़कें।