Leviticus 1:13 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur vah usakee antaadiyon aur paairon ko jal se dhaeae. aur yajak sab ko sameep le jakar vedee par jalaa, ki vah homabali aur yahova ke liye sugandhadayak sugandhavala havan tthare..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
याजक को पशु के भीतरी भागों और उसके पैरों को पानी से धोना चाहिए। तब याजक को चाहिए कि वह पशु के सभी भागों को वेदी पर जलाएँ। यह होमबलि है अर्थात् आग के द्वारा यहोवा को सुगन्ध से प्रसन्न करना।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
पर वह पशु की अंतड़ियों और पैरों को जल से धोएगा। पुरोहित सम्‍पूर्ण बलि को चढ़ाएगा, और वेदी पर उसको जलाएगा। यह अग्‍नि-बलि प्रभु को अग्‍नि में अर्पित सुखद सुगन्‍ध है।
Hindi Bible HHBD
और वह उसकी अंतड़ियों और पैरों को जल से धोए। और याजक सब को समीप ले जाकर वेदी पर जलाए, कि वह होमबलि और यहोवा के लिये सुगन्धदायक सुगन्धवाला हवन ठहरे।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और वह उसकी अंतड़ियों और पैरों को जल से धोए। और याजक सब को समीप ले जाकर वेदी पर जलाए कि वह होमबलि और यहोवा के लिये सुखदायक सुगन्धवाला हवन ठहरे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
किंतु आंतों और पैरों को वह जल से धोए और पुरोहित इन सभी को होमबलि के लिए वेदी पर जलाए, यह याहवेह के लिए सुखद-सुगंध की होमबलि होगी.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
वह उसकी अंतड़ियों और पैरों को जल से धोए। और याजक वेदी पर जलाए कि वह होमबलि हो और यहोवा के लिये सुखदायक सुगन्धवाला हवन ठहरे।