Leviticus 1:17 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur vah usako pankhon ke beech se faade, par alag alag n kare. tab yajak usako vedee par us lakadee ke upar rakhkar jo ag par hogee jalaa, ki vah homabali aur yahova ke liye sukhdayak sugandhavala havan tthare..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तब याजक को पंख के पास से पक्षी को चीरना चाहिए किन्तु पक्षी को दो भागों में नहीं बाँटना चाहिए। याजक को वेदी के ऊपर आग पर रखी लकड़ी के ऊपर पक्षी को जलाना चाहिए। यह होमबलि है अर्थात् आग के द्वारा यहोवा को सुगन्ध से प्रसन्न करना।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
वह उसको पंखों के बीच से फाड़ेगा; पर वह उसे पूरा अलग-अलग नहीं करेगा। तब पुरोहित उसको वेदी की अग्‍नि की लकड़ी पर रखकर जलाएगा। यह अग्‍नि-बलि प्रभु को अग्‍नि में अर्पित सुखद सुगन्‍ध है।
Hindi Bible HHBD
और वह उसको पंखों के बीच से फाड़े, पर अलग अलग न करे। तब याजक उसको वेदी पर उस लकड़ी के ऊपर रखकर जो आग पर होगी जलाए, कि वह होमबलि और यहोवा के लिये सुखदायक सुगन्धवाला हवन ठहरे।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और वह उसको पंखों के बीच से फाड़े, पर अलग अलग न करे। तब याजक उसको वेदी पर उस लकड़ी के ऊपर रखकर जो आग पर होगी जलाए कि वह होमबलि और यहोवा के लिये सुखदायक सुगन्धवाला हवन ठहरे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
फिर वह उसके पंख पकड़कर फाड़े, किंतु उसे अलग न करे और पुरोहित इन सभी को होमबलि के लिए वेदी पर जलाए. यह याहवेह के लिए सुखद-सुगंध की होमबलि होगी.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और वह उसको पंखों के बीच से फाड़े, पर अलग-अलग न करे। तब याजक उसको वेदी पर उस लकड़ी के ऊपर रखकर जो आग पर होगी जलाए कि वह होमबलि और यहोवा के लिये सुखदायक सुगन्धवाला हवन ठहरे।