Leviticus 1:5 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tab vah us bachhde ko yahova ke samhane baali kare aur haroon ke putra jo yajak haain ve lohoo ko sameep le jakar us vedee kee charon alangon par chhdike jo milapavale tamboo ke dar par haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“व्यक्ति को चाहिए कि वह बछड़े को यहोवा के सामने मारे। हारुन के याजक पुत्रों को बछडे का खून लाना चाहिए। उन्हें मिलापवाले तम्बू के द्वारा की वेदी पर चारों ओर खून छिड़कना चाहिए।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
वह बछड़े को प्रभु के सम्‍मुख बलि करेगा। तब पुरोहित, हारून के पुत्र, रक्‍त को निकट लाकर, मिलन-शिविर के द्वार पर स्‍थित वेदी के चारों ओर उसको छिड़केंगे।
Hindi Bible HHBD
तब वह उस बछड़े को यहोवा के साम्हने बलि करे; और हारून के पुत्रा जो याजक हैं वे लोहू को समीप ले जाकर उस वेदी की चारों अलंगों पर छिड़के जो मिलापवाले तम्बू के द्वार पर है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब वह उस बछड़े को यहोवा के सामने बलि करे; और हारून के पुत्र जो याजक हैं वे लहू को समीप ले जाकर उस वेदी के चारों ओर छिड़कें जो मिलापवाले तम्बू के द्वार पर है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
वह याहवेह के सामने इस बछड़े को बलि करे और अहरोन के पुत्र, जो पुरोहित हैं, इसके रक्त को उस वेदी के चारों ओर छिड़क दें, जो मिलनवाले तंबू के प्रवेश पर स्थित है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब वह उस बछड़े को यहोवा के सामने बलि करे; और हारून के पुत्र जो याजक हैं वे लहू को समीप ले जाकर उस वेदी के चारों ओर छिड़के जो मिलापवाले तम्बू के द्वार पर है।