Leviticus 10:1 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tab nadab aur abeehoo namak haroon ke do putraen ne apana apana dhoopadan liya, aur un men ag bhree, aur us men dhoop dalakar us uparee ag kee jisakee agyaa yahova ne naheen dee thee yahova ke sammukh aratee dee.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
फिर तभी हारून के पुत्रों नादाब और अबीहू ने पाप किया। दोनों पुत्रों ने लोबान जलाने के लिए तश्तरी ली। उन्होंने एक अलग ही आग का प्रयोग किया और लोबान को जलाया। उन्होंने उस आग का उपयोग नहीं किया जिसके उपयोग का आदेश मूसा ने उन्हें दिया था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
हारून के पुत्रों, नादब और अबीहू, ने अपना-अपना धूपदान लिया। उन्‍होंने उसमें आग भरी, और उसके ऊपर धूप रखी। तत्‍पश्‍चात् उन्‍होंने प्रभु के सम्‍मुख अपवित्र अग्‍नि अर्पित की, जिसकी आज्ञा प्रभु ने नहीं दी थी।
Hindi Bible HHBD
तब नादाब और अबीहू नामक हारून के दो पुत्रों ने अपना अपना धूपदान लिया, और उन में आग भरी, और उस में धूप डालकर उस ऊपरी आग की जिसकी आज्ञा यहोवा ने नहीं दी थी यहोवा के सम्मुख आरती दी।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब नादाब और अबीहू नामक हारून के दो पुत्रों ने अपना अपना धूपदान लिया, और उनमें आग भरी, और उसमें धूप डालकर उस ऊपरी आग को जिसकी आज्ञा यहोवा ने नहीं दी थी यहोवा के सम्मुख अर्पित किया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
अहरोन के पुत्र नादाब और अबीहू ने अपने-अपने धूपदान लिए और उनमें अग्नि रखने के बाद लोबान भी रखा. इस प्रकार उन्होंने याहवेह के सामने बिना आज्ञा की अपवित्र अग्नि भेंट की; याहवेह की ओर से इसका आदेश न था.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब नादाब और अबीहू # नामक हारून के दो पुत्रों ने अपना-अपना धूपदान लिया, और उनमें आग भरी, और उसमें धूप डालकर उस अनुचित आग को जिसकी आज्ञा यहोवा ने नहीं दी थी यहोवा के सम्मुख अर्पित किया।