Leviticus 10:14 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur hilai hui bhentt kee chhatee aur uttai hui bhentt kee jangha ko tum log, arthata too aur bette-beattyaian sab kisee shuuddh sthan men khao kyonki ve israaeliyon ke melabaaliyon men se tujhe aur tere ladkebalon kee hak tthara dee gai haain.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“तुम, तुम्हारे पुत्र और तुम्हारी पुत्रियाँ भी उत्तोलन बलि से छाती को और मेलबलि से जाँघ को खा सकेंग। इन्हें तुम्हें किसी पवित्र स्थान पर नहीं खाना है। बल्कि तुम्हें इन्हें किसी शुद्ध स्थान पर खाना चाहिए। क्यों क्योंकि ये मेलबलियों में से मिली है। इस्रएल के लोग ये बलि यहोवा को देते हैं। उन जानवरों के कुछ भाग को लोग खाते हैं किन्तु छाती और जाँघ तुम्हारा भाग है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
किन्‍तु तुम तथा तुम्‍हारे साथ तुम्‍हारे पुत्र-पुत्रियाँ लहराया जानेवाला वक्ष और अर्पित की जानेवाली जांघ किसी शुद्ध स्‍थान में खा सकते हैं; क्‍योंकि वे इस्राएली समाज की सहभागिता-बलि में से तुम्‍हें एवं तुम्‍हारी संतान को देय भाग के रूप में दिए गए हैं।
Hindi Bible HHBD
और हिलाई हुई भेंट की छाती और उठाई हुई भेंट की जांघ को तुम लोग, अर्थात् तू और बेटे- बेटियां सब किसी शुद्ध स्थान में खाओ; क्योंकि वे इस्त्राएलियों के मेलबलियों में से तुझे और तेरे लड़केबालों की हक ठहरा दी गई हैं।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
परन्तु हिलाई हुई भेंट की छाती और उठाई हुई भेंट की जाँघ को तुम लोग, अर्थात् तू और तेरे बेटे–बेटियाँ सब किसी शुद्ध स्थान में खाओ; क्योंकि वे इस्राएलियों के मेलबलियों में से तुझे और तेरे बच्‍चों का हक़ ठहरा दी गई हैं।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
किंतु तुम तथा तुम्हारी सन्तति लहराने की बलि स्वरूप भेंट, छाती और जांघ को किसी स्वच्छ स्थान में खा सकते हो; क्योंकि यह इस्राएल की प्रजा की मेल बलियों में से तुम्हारे और तुम्हारे पुत्रों एवं पुत्रियों के लिए निर्धारित भाग के रूप में तुम्हें दिया गया है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब हिलाई हुई भेंट की छाती और उठाई हुई भेंट की जाँघ को तुम लोग, अर्थात् तू और तेरे बेटे-बेटियाँ सब किसी शुद्ध स्थान में खाओ; क्योंकि वे इस्राएलियों के मेलबलियों में से तुझे और तेरे बच्चों का हक़ ठहरा दी गई हैं।