Leviticus 10:15 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
charabee ke havyon samet jo uttai hui jangha aur hilai hui chhatee yahova ke samhane hilane ke liye aya karengee, ye bhag yahova kee agyaa ke anusar sarvada kee vidhaee kee vyavastha se tere aur tere ladkebalon ke liye haain..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
लोगों को अपने जानवरों की चर्बी आग में जलाई जाने वाली बलि के रूप में लानी चाहिए। उन्हें मेलबलि की जाँध और उत्तोलन बलि की छाती भी लानी चाहिए। उसे यहोवा के सामने उत्तोलित करना होगा और यह बलि तुम्हारा भाग होगा। यह तुम्हारा और तुम्हारे बच्चों का होगा। योहवा के आदेश के अनुसार बलि का वह भाग सदा तुम्हारा होगा।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
इस्राएली लोग अग्‍नि में अर्पित चर्बी के साथ लहराया जानेवाला वक्ष और अर्पित की जानेवाली जांघ प्रभु के सम्‍मुख लहर-बलि के रूप में लहराने के हेतु लाएँगे। ये तुम्‍हारा और तुम्‍हारे साथ तुम्‍हारे पुत्रों का स्‍थायी देय भाग है; जैसी प्रभु ने आज्ञा दी है।’
Hindi Bible HHBD
चरबी के हव्यों समेत जो उठाई हुई जांघ और हिलाई हुई छाती यहोवा के साम्हने हिलाने के लिये आया करेंगी, ये भाग यहोवा की आज्ञा के अनुसार सर्वदा की विधी की व्यवस्था से तेरे और तेरे लड़केबालों के लिये हैं।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
चरबी के हव्यों समेत जो उठाई हुई जाँघ और हिलाई हुई छाती यहोवा के सामने हिलाने के लिये आया करेंगी, ये भाग यहोवा की आज्ञा के अनुसार सर्वदा की विधि की व्यवस्था से तेरे और तेरे बच्‍चों के लिये हैं।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
वे अग्निबलि के लिए निर्धारित चर्बी के भाग के साथ जांघ को ऊंचा उठाते, और छाती को लहराते हुए याहवेह के सामने लहराने की बलि के रूप में लाएंगे; यह तुम्हारे और तुम्हारे पुत्रों के लिए स्थायी भाग है, ठीक जैसा आदेश याहवेह ने दिया था वैसा ही.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
चर्बी के हव्यों समेत जो उठाई हुई जाँघ और हिलाई हुई छाती यहोवा के सामने हिलाने के लिये आया करेंगी, ये भाग यहोवा की आज्ञा के अनुसार सर्वदा की विधि की व्यवस्था से तेरे और तेरे बच्चों के लिये हैं।”