Leviticus 10:17 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
ki papabali jo paramapaavitra haai aur jise yahova ne tumhe isaliye diya haai ki tum mandlee ke adharma ka bhar apane par uttakar unake liye yahova ke samhane praayashchaitt karo, tum ne usaka mans pavitrasthan men kyon naheen khaya?
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“तुम लोगों को यह बकरा पवित्र स्थान पर खाना था। यह बहुत पवित्र है! तुम लोगों ने इसे यहोवा के सामने क्यों नहीं खाया? यहोवा ने उसे तुम लोगों के अपराधों को दूर करने के लिए दिया। वह बकरा लोगों के पापों के भुगतान के लिए था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
‘जब कि पाप-बलि परम पवित्र है और तुम्‍हें वह इसलिए दी गई है कि मण्‍डली के अधर्म का भार वहन करके प्रभु के सम्‍मुख उनके लिए प्रायश्‍चित्त करो तब तुमने उसको पवित्र स्‍थान में क्‍यों नहीं खाया?
Hindi Bible HHBD
कि पापबलि जो परमपवित्रा है और जिसे यहोवा ने तुम्हे इसलिये दिया है कि तुम मण्डली के अधर्म का भार अपने पर उठाकर उनके लिये यहोवा के साम्हने प्रायश्चित्त करो, तुम ने उसका मांस पवित्रास्थान में क्यों नहीं खाया?
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“पापबलि जो परमपवित्र है और जिसे यहोवा ने तुम्हें इसलिये दिया है कि तुम मण्डली के अधर्म का भार अपने पर उठाकर उनके लिये यहोवा के सामने प्रायश्‍चित्त करो, तुम ने उसका मांस पवित्रस्थान में क्यों नहीं खाया?
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“तुमने पापबलि के पशु को पवित्र स्थान में क्यों नहीं खाया? क्योंकि यह तो परम पवित्र है, तथा याहवेह ने यह तुम्हें प्रजा के दोष अपने ऊपर उठाकर और याहवेह के सामने उनके लिए प्रायश्चित पूरा करने के लिए दिया था.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“पापबलि जो परमपवित्र है और जिसे यहोवा ने तुम्हें इसलिए दिया है कि तुम मण्डली के अधर्म का भार अपने पर उठाकर उनके लिये यहोवा के सामने प्रायश्चित करो, तुम ने उसका माँस पवित्रस्थान में क्यों नहीं खाया?