Leviticus 10:19 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
isaka uttr haroon ne moosa ko is prakar diya, ki dek, aj hee unhon ne apane papabaali aur homabali ko yahova ke samhane chaddhaya fir mujh par aeesee vipaatiayan a padee haain! isaaliye yaadi maain aj papabaali ka mans khata to kya yah bat yahova ke sammukh bhlee hotee?
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
किन्तु हारून ने मूसा से कहा, “सुनों, आज वे अपनी पापबलि और होमबलि यहोवा के सामने लाए। किन्तु तुम जानते हो कि आज मेरे साथ क्या हुआ! क्या तुम यह समझते हो कि यदि मैं पापबलि को आज खाऊँगा तो यहोव प्रसन्न होगा? नहीं!”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
हारून मूसा से बोला, ‘देखिए, आज ही उन्होंने अपनी पाप-बलि तथा अग्नि-बलि प्रभु के सम्मुख चढ़ाई, फिर भी मुझ पर ऐसी विपत्तियाँ पड़ीं! यदि मैं आज पाप-बलि का माँस खाता तो क्या यह प्रभु की दृष्टि में उचित होता?’
Hindi Bible HHBD
इसका उत्तर हारून ने मूसा को इस प्रकार दिया, कि देख, आज ही उन्हों ने अपने पापबलि और होमबलि को यहोवा के साम्हने चढ़ाया; फिर मुझ पर ऐसी विपत्तियां आ पड़ी हैं! इसलिये यदि मैं आज पापबलि का मांस खाता तो क्या यह बात यहोवा के सम्मुख भली होती?
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
इसका उत्तर हारून ने मूसा को इस प्रकार दिया, “देख, आज ही उन्होंने अपने पापबलि और होमबलि को यहोवा के सामने चढ़ाया; फिर मुझ पर ऐसी विपत्तियाँ आ पड़ी हैं! इसलिये यदि मैं आज पापबलि का मांस खाता तो क्या यह बात यहोवा के सम्मुख भली होती?”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
किंतु अहरोन ने मोशेह को उत्तर दिया, “सुनिए, आज ही उन्होंने याहवेह के सामने अपनी पापबलि और होमबलि चढ़ाई है, फिर भी मेरे साथ यह सब घटित हो गया है! यदि आज मैं पापबलि के पशु को खा लेता, तो क्या यह याहवेह की दृष्टि में भला होता?”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
इसका उत्तर हारून ने मूसा को इस प्रकार दिया, “देख, आज ही उन्होंने अपने पापबलि और होमबलि को यहोवा के सामने चढ़ाया; फिर मुझ पर ऐसी विपत्तियाँ आ पड़ी हैं! इसलिए यदि मैं आज पापबलि का माँस खाता तो क्या यह बात यहोवा के सम्मुख भली होती?”